Charkhi Dadri News : मिडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू, वैकल्पिक विवाद निवारण प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

0
112
Mediation for the Nation campaign launched, alternative dispute resolution system will get a boost
मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र के मध्यस्थतों के साथ बैठक करते सीजेएम संजीव काजला।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेश कुमार के मार्गदर्शन में 90 दिन तक लगातार जन जागरूकता अभियान मिडिएशन फॉर द नेशन अभियान शुरू किया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला की अध्यक्षता में मध्यस्थता एवं सुलह केंद्र के मध्यस्थतो की बैठक हुई। यह बैठक राष्ट्र के लिए मध्यस्थ अभियान के प्रभावी क्रियावान पर केंद्रित रही। यह अभियान 90 दिनों तक चलेगा।

इसका उद्देश्य जिला अदालतों में लंबित मामलों का जल्द निपटारा करना है। बैठक में मामलों के अधिकतम निपटा के लिए रणनीति बनाई गई। अदालतों व मध्यस्था केंद्रों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला ने सभी मध्यस्थो से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने अभियान को प्रभावी बनाने के सुझाव भी मागे। बैठक में कर्मवीर चिकारा, बलवान सिंह श्योराण, गिरेंद्र फौगाट, पूनम सांगवान, रोबिन मान मेडिएटर मौजूद रहे। इस अभियान का लक्ष्य लंबित मामले कम करना और वैकल्पिक विवाद समाधान को बढ़ावा देना है।