- महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण में सुधार लाएं भाजपा नेता: सुनैना चौटाला
(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। इंडियन नेशनल लोकदल महिला विंग प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व महिला प्रदेश अध्यक्षा तनुजा द्वारा आज स्थानीय जिला कार्यालय में पार्टी की महिला ईकाई की बैठक को संबोधित करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को सांगठनिक रूप से और अधिक सशक्त व सक्रिय होने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता महिला जिलाध्यक्ष दादरी इंदू फोगाट ने की।
मीटिंग में इनेलो महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा हाल ही में महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान ना केवल महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि यह समाज में असंवेदनशीलता को भी बढ़ावा देते हैं।उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को महिलाओं के प्रति अपने दृष्टिकोण में सुधार लाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में महिलाएं किसी भी रूप में सुरक्षित नहीं है तथा उनसे बलात्कार, छीना-झपटी और दुव्र्यवहार जैसी घटनाएं दिनोदिन बढ़ रही है।
इनेलो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी रहेगी
महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में केवल इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक संगठन है, जो महिलाओं के हितों और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल पूर्व दिवंगत प्रदेश ओमप्रकाश चौटाला ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं आरंभ कर उनका जीवन बेहतर बनाया था।इनेलो महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा तनुजा ने पार्टी संगठन में महिलाओं की भागीदारी को अहम बताते हुए अधिकाधिक संख्या में महिलाओं को इनेलो से जुडने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इनेलो महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रणी रही है और आगे भी रहेगी।
इस मौके पर इनेलो जिला अध्यक्ष दादरी सूबे सिंह अटेला, इंदु फोगाट महिला जिला अध्यक्ष दादरी पूर्व विधायक रणवीर मंदोला, विजय पचगांव प्रदेश महासचिव, जयभगवान हल्का प्रधान दादरी, ऊधम सिंह आर्य हल्का प्रधान बाढड़ा, कृष्ण साहब, सुरेश मान किसान जिला अध्यक्ष, राजेंद्र जिला अध्यक्ष एससी सैल , लाला गुजर जिला अध्यक्ष बीसी सैल, अशोक मंदोला, राहुल बादल, बबलू श्योराण, सोनू मोडी, कालू घसोला, बंटी सांगवान, जितेंद्र पार्षद, संदीप नंबरदार, चांद पंवार, कृष्ण सरपंच, राजेंद्र घिकाड़ा, ओमबीर कोच, परदीप कोच, अमन बादल, संदीप फोगाट , सुमन लोहड़वाड़ा, नरेश जागड़ा, खजानी देवी, कांता श्योराण, राजेश जागू, निर्मला काकडोली, निर्मला, मितलेश दादरी, सतरा मोड़ी, मनीषा, निशा , नीलू, खजानी फोगाट, बबली आदि उपस्थित थे।
Charkhi Dadri News : रामबास आंगनबाडी केंद्र पर मेधा पीटीएम कार्यक्रम का आयोजन किया