Charkhi Dadri News : आशवासन समिति सदस्य उमेद पातुवास ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा किया, स्पीकर ने भव्य स्वागत किया

0
138
Assurance Committee member Umesh Patuwas visited Himachal Pradesh Legislative Assembly, Speaker gave a grand welcome
हिमाचल प्रदेश की विधानसभा का दौरा करते विधायक उमेद पातुवास व अन्य विधायक।

(Charkhi Dadri News) बाढड़ा। बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास ने आज हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पहुंच कर हरियाणा विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की दो दिवसीय बैठक में भाग लिया और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। वहां पहुंचने पर हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उनका भव्य स्वागत किया और अनेक महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की।

विधायक उमेद पातुवास के अलावा समिति के अध्यक्ष भारत भूषण बत्रा विधायक, रोहतक समिति सदस्य अशोक अरोड़ा जी विधायक, थानेसर एवं जगमोहन आनंद विधायक, करनाल भी मौजूद रहे।हरियाणा विधानसभा कमेटी सदस्यों का हिमाचल प्रदेश विधानसभा पहुंचने पर विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा आईएएस एवं चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया द्वारा विधानसभा के ऐतिहासिक भवन, उसकी कार्यप्रणाली तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की बारीकियों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत करवाया।

विधायक ने बताया कि यह संपूर्ण अनुभव ज्ञानवर्धक रहा और लोकतांत्रिक प्रणाली को और अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और प्रभावी बनाने की प्रेरणा प्रदान करता है। विधायक उमेद पातुवास ने कहा कि वह दौरे के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के सदैव आभारी रहेंगे जिन्होंने हिमाचली संस्कृति का प्रतीक टोपी एवं अंग वस्त्र भेंट कर हमें ससम्मान अलंकृत किया वहीं अपने अनुभव सांझा कर सदस्यों के लिए सफल मार्गदर्शक बनने का दायित्व पूरा किया। इस तरह के दौरों से लोकतंत्र निरंतर संवाद, अध्ययन और अनुभव के आधार पर सशक्त बनता है। ऐसे अवसर हमारे ज्ञान को समृद्ध करते हैं और जनसेवा की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक दृढ़ करते हैं।

Charkhi Dadri News : माडल दादरी जिला बनाओं संगठन ने रक्तदान व रोजगार मेले का आयोजन किया