Charkhi Dadri News : लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती मनाई

0
122
300th birth anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar celebrated
कार्यक्रम में भाग लेते नप चेयरमैन बख्शीराम सैनी।

(Charkhi Dadri News) चरखी दादरी। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती अवसर पर गांव सौंफ में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का अयोजन कर उन्हें श्रद्धाजंली दी गई। इसके साथ ही उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आहवान किय गया। बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौार पर बीजेपी प्रदेश सचिव ओबीसी मोर्चा और नप चेयरमैन बक्सी सैनी, भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकारी जिलाध्यक्ष नवीन सैनी ने सहभागिता की। मंच संचालन जिला महामंत्री राष्ट्रदीप परमार ने किया। आयोजन के मुख्य संयोजक प्रदीप सरपंच सौंफ, लाम्बा सरपंच अनिल कुमार, कोल्हावास सरपंच राम सिंह रहे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम कर कवि रामस्वरुप सांतोर ने समा बांध दिया।

मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील इंजीनियर ने कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर शासिका ही नहीं बल्कि इससे बढकर वह भारतीय संस्कृति, न्याय, धर्म और सेवा भावना की साक्षात प्रतिमूर्ति थीं। उनके राज्य काल में सर्व समाज को समानता का भाव अपनाते हुए आगे बढना प्रमुख रहा। उन्होंनेद अपने कामों से जनकल्याण, धार्मिक पुनर्जागरण और सामाजिक समरसता की जो मिसाल सभी के सामने रखी वह आज भी समस्त समाज व वर्ग के लिए प्रकाश स्तंभ है।
नप चेयरमैन ने कहा कि माता अहिल्या अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। उनके लिए प्रजा का हित सबसे पहले था इसलिए आमजन के अहित में तत्कालीन समय में प्रचलित कानून और कर प्रणाली को उन्होंने परिवर्तित कर दिया था।

आज समान नागरिक संहिता और एक देश-एक चुनाव जैसी व्यवस्था के लिए मोदी जी कार्य कर रहे है

सर्व हित का विरोध करने वाले सारे कानून बदल दिये गये थे, जिससे प्रजा को न्याय मिल सके। उनके दिखाए मार्ग से प्रेरणा पाकर ही प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर पूरे देश में सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किये है। साथ ही अंग्रेजों के द्वारा थोपे गये कानूनों को बदल कर नये तीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के माध्यम से सभी को दंड नहीं न्याय की व्यवस्था की है। आज समान नागरिक संहिता और एक देश-एक चुनाव जैसी व्यवस्था के लिए मोदी जी कार्य कर रहे है। प्रधानमंत्री देश को विश्व पटल पर स्थापित कर रहे है। आज हमारा राष्ट्र आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर होते हुए विश्व गुरू के गौरव को प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर बौन्द मंडल अध्यक्ष सुरेश परमार, केदारनाथ, लीला राम हिंदुस्तानी, प्रेम कुमार चन्दौलिया, अमित यादव, मनोज सरपंच आदि उपस्थित रहें।

Charkhi Dadri News : नांधा में हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर संपन्न