Chandigarh News: ब्लूचिप्स में निवेश का सरल और सशक्त माध्यम

0
96
Chandigarh News

Chandigarh News:  पिछले छह महीनों के करेक्शन फेज (अक्टूबर 2024 से मार्च 2025) के बाद बाजार ने पिछले तीन महीनों में जोरदार रिकवरी दिखाई है। हालांकि, अमेरिका के व्यापार समझौते, वैश्विक मंदी, घरेलू मांग की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव अब भी निवेशकों के लिए चिंता का विषय हैं। इस तेज रैली के बाद वैल्यूएशन पर भी ध्यान गया है। मिड और स्मॉल कैप्स में जहां तेज वैल्यूएशन हुआ है, वहीं लार्ज कैप अभी भी संतुलित दिखाई देते हैं।

ऐसे माहौल में लार्ज कैप्स में निवेश ज्यादा समझदारी भरा हो सकता है — ये कंपनियां स्थिर कमाई, कम वोलैटिलिटी और मजबूत बिजनेस मॉडल के लिए जानी जाती हैं। खासकर, निफ्टी 100 ETF के ज़रिए ब्लूचिप्स में निवेश एक सरल और प्रभावी रास्ता है।

निफ्टी 100 इंडेक्स में देश की टॉप 100 लिस्टेड कंपनियां शामिल होती हैं, जो NSE की कुल मार्केट कैप का लगभग 67% दर्शाती हैं। इसमें निफ्टी 50 और निफ्टी नेक्स्ट 50 की कंपनियां शामिल हैं, और यह 17 प्रमुख सेक्टर्स का प्रतिनिधित्व करता है। ये कंपनियां नई और पारंपरिक दोनों तरह की इंडस्ट्रीज़ से हैं — जिनमें एफपीआई, डीआईआई और रिसर्च एनालिस्ट्स की गहरी दिलचस्पी रहती है।

इन कंपनियों की गहराई, विविधता, स्थिरता और मज़बूत मैनेजमेंट इन्हें लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन के लिए उपयुक्त बनाते हैं। निफ्टी 100 TRI का 5-वर्षीय औसत रिटर्न 12.7% रहा है (2005-2025), जबकि 10-वर्षीय CAGR 12.7% और 5-वर्षीय CAGR 19.3% है।

कम वोलैटिलिटी, उच्च लिक्विडिटी और कम लागत के कारण, निफ्टी 100 ETF आपके पोर्टफोलियो में एक सशक्त जोड़ हो सकता है। निवेश से पहले SEBI-रजिस्टर्ड वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।