Chandigarh news: पीएम के जन्मदिन पर रिटायर्ड कर्नल देंगे तोहफा

0
75
Chandigarh news
Chandigarh news:(आज समाज): चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के एल्युमनी कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल पीएम को खास तोहफा देने जा रहे हैं। यह तोहफा है पीएम की उन उपलब्धियों का जिनके माध्यम से विश्व भारत का लोहा मानता है।
पंजाब इंजीनियरिंग कालेज में एक मुलाकात के दौरान कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साइबर यात्रा को लेकर खास किताब लिखी है जिसका नाम है साइबरनेटिक्स मोदी, साइबरनेटिक्स हार्ट। इसमें प्रधानमंत्री के बारे में कई रोचक जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिल सकेगी कि किस प्रकार के भारत साइबर अटैक की दुनिया में विश्व के बराबर खड़ा हो चुका है।
इसी किताब में कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल ने अपने पामेट्रिक्स के बारे में भी बताया है। जिसे उन्होंने उस समय तैयार कर लिया था जबकि आधार कार्ड तक नहीं आया था। कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल ने कहा कि किताब के माध्यम से उन्होंने बताया है कि देश में नए स्टार्टअप्स को लाकर प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है।
युवा साइंटिस्ट नए नए आविष्कार करने में जुटे हैं। उनके प्रोजेक्ट विश्व में नाम कमा रहे हैं। कर्नल कौल ने बताया कि इस किताब का अनावरण चार अक्तूबर को आनलाइन किया जाएगा। जिसमें देश के कई नामी लोग जुड़ेंगे। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर उनको यह किताब भेंट करेंगे।
75 कैंडल जलाकर मनाएंगे जन्मदिन का जश्न कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल ने बताया कि अपनी टीम के साथ वह 75 कैंडल जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए गर्व की बात है देश को ऐसे प्रधानमंत्री मिले जिन्होंने साइबर की दुनिया में देश को एक नई पहचान दी।

पहली थ्री डी प्रिंटिंग स्टैंचू तैयार करवाया

कर्नल (रिटायर्ड) संजीव कौल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का थ्री डी प्रिंटिंग के माध्यम से स्टैचू तैयार करवाया है, जिसके सामने केक कटिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइबर सिक्योरिटी की दिशा में काफी काम करवा रहे हैं, जिसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं।