Chandigarh News: भगवान परशुराम की तरह माता-पिता सम्मान करें-कुलभूषण गोयल

0
75
Chandigarh News

Chandigarh News:  पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा कि है कि भगवान परशुराम ने हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान किया और उन्हें भगवान के समान ही माना। माता-पिता के हर आदेश का पालन भगवान परशुराम ने किया। हमें भी जीवन में हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान और उनकी हर आज्ञा का पालन करना चाहिए। जो व्यक्ति माता-पिता का सम्मान करते हैं, भगवान भी उनसे प्रसन्न रहते हैं। कुलभूषण गोयल भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा और श्री ब्राह्मण सभा रजि. पंचकूला की ओर से दुर्गा माता मंदिर सेक्टर 14 पंचकूला में श्री भगवान परशुराम जन्म उत्सव में बोल रहे थे। भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के प्रधान जितेंद्र शर्मा और श्री ब्राह्मण सभा पंचकूला के प्रधान टीआर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने महापौर का स्वागत किया। जितेंद्र शर्मा ने बताया कि सुबह 9 से 10 बजे तक हवन यज्ञ होगा और शाम को 6 बजे ज्योति प्रचंड के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में चिन्मय मिशन पंचकूला की आचार्य ब्रह्मचारिणी कालिंदी चैतन्य द्वारा भगवान परशुराम जी की शिक्षाओं से लोगों को प्रेरित किया। भजन गायिका सुषमा शर्मा द्वारा भगवान परशुराम जी के भजन प्रस्तुत किए गए।

जितेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने गुस्से में आकर कभी भी अपना विवेक नहीं खोया। धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान परशुराम का स्वभाव गुस्से वाला था, परंतु उन्होंने हर कार्य को संयम से ही किया। हमें भी जीवन में सदैव विवेक और संयम बना के रखना चाहिए। कार्यक्रम में भिवानी के उपायुक्त महावीर कौशिक, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, गौसेवा आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, जिला बार एसोसिएशन पंचकूला के प्रधान राकेश शर्मा, राजस्थान परिवार सेवा संस्थान के प्रधान पवन शर्मा, श्री राधा माधव चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान राजकुमार शर्मा अति विशिष्ट अतिथि भी पहुंचे। कार्यक्रम में माता मनसा देवी मंदिर के मुख्य पुजारी शिवकुमार शर्मा, पार्षद जय कौशिक, समाजसेवी सीताराम शर्मा और सत्यवान भारद्वाज विशिष्ट अतिथि रहे। सभा के प्रतिनिधियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया और आरती के बाद भंडारा वितरित किया।इस अवसर पर भगवान परशुराम ब्राह्मण कल्याण संघ हरियाणा के संरक्षक संजय राय, उपप्रधान हेमंत शर्मा, महासचिव महावीर शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक, प्रेस सचिव राजकुमार शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा रजिस्टर्ड पंचकूला के मुख्य संरक्षक केडी प्रभाकर संरक्षक, आरएन त्रिखा, महासचिव संजय पंडित, कोषाध्यक्ष एसडी शर्मा प्रेस सचिव, जेएल देवेसर उपस्थित रहे।