Chandigarh News: कुलभूषण गोयल बने माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सदस्य, जताया मुख्यमंत्री का आभार

0
171
Chandigarh News

Chandigarh News (आज समाज) पंचकूला: पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल को हरियाणा सरकार द्वारा माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर श्री गोयल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती सहित प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। यह नियुक्ति न सिर्फ उनके लिए गर्व का विषय है, बल्कि पंचकूला की जनता के लिए भी सम्मान की बात है। माता मनसा देवी मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि पंचकूला की सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। मेयर गोयल ने कहा कि बोर्ड के सदस्य के रूप में वे मंदिर परिसर के विकास, स्वच्छता, दर्शन व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। साथ ही उन्होंने मंदिर को और अधिक भक्तिमय, सुव्यवस्थित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के प्रयासों का संकल्प भी लिया। कुलभूषण गोयल लंबे समय से सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय हैं और इससे पहले भी विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता की सेवा करते आए हैं। उनकी इस नियुक्ति पर शहरवासियों और धार्मिक संगठनों ने भी खुशी जाहिर की है।