Chandigarh News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 आई.टी.बी.पी. भानू कैम्प  में

0
105
Chandigarh News
Chandigarh News:  11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष में बी०टी०सी० भानु कैंप में भव्यर योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह योगाभ्यास कार्यक्रम श्री अशोक नेगी, पीएमजी. महानिरीक्षक, बी०टी०सी० के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। जिसमें संस्थान के लगभग-2300 अधिकारियों, पदाधिकारियों, प्रशिक्षणार्थियों एवं नजदीकी क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पंक्तिवत, सयंम तथा धैर्य रखते हुए योग क्रियाओं का कुशलता पूर्वक अभ्यास किया। योगाभ्यास कार्यक्रम को डॉ. जसप्रीत, योगा फिजियोथरेपिस्ट एवं कु. प्रियंका कोर्डिनेटर हरियाणा योग आयोग के द्वारा आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के प्रोटोकाल के तहत अभ्यास करवाया गया।
श्री नायब सिंह सैनी, माननीय मुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार, योगाभ्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उनके साथ सुश्री आरती सिंह राव, स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार, भी उपस्थित रही। माननीय मुख्यमंत्री के बी.टी.सी. प्रागंण में पधारने पर बिग्रेडियर जगदीप सिंह गोराया, उप महानरीक्षक बी.टी.सी. द्वारा स्वागत किया गया और आई.टी.बी.पी. में अपनी उपस्थिति देने के लिए आभार व्यक्त किया ।
      माननीय मुख्य  अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर चारों दिशाओं  में योग के प्रकाश को फैलाने का संदेश देकर कार्यक्रम आरम्भ किया। उन्होंने अपने संबोधन में योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रर मोदी के प्रयासों की सराहना की, और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा देश की उत्तरी सामाओं को सुरक्षित रखने, आन्तरिक सुरक्षा, आपात एवं राहत कार्यो में सहयोग तथा खेलों में भागीदारी जैसे महत्व पूर्ण कार्यो की सराहना की, उन्होंने बल के चुनौती पूर्ण एवं विषम परिस्थितियों में कार्यो की प्रक़ृति को देखते हुए योग को अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया।
 मुख्य  अथिति महोदय द्वारा स्वयं यौगिक क्रियाओं के अभ्यास में भाग लेकर न केवल बल पदाधिकारियों बल्कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें नवयुवा हिमवीर व हिमवीरांगनाओं को भी योग से जुडने के लिए प्रेरित किया। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा योग को जीवन में अपनाने के लाभ और व्याक्ति के स्वास्थ्य पर इसके सकारात्मक प्रभावों का भी विस्ता‍र पूर्वक उल्लेख किया ।
                                                                                                                                          इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के चेयरमेन डॉ. जयदीप आर्य, द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन परम्परा है जो ऋषि मुनियों के समय से चली आ रही है, और भारत योग के माध्यम से विश्व गुरु बनकर उभरा है। योग का अर्थ है जोडना और नियमित रूप से योग करना स्वस्थ जीवन को अपनाना है। योग ही जीवन है और योग व्यक्ति के शारीरिक अभ्यास के साथ-साथ मानसिक एवं अध्यात्मिक विकास का भी मार्ग प्रशस्त करता है। स्वास्थ के लिए निरोगी काया और निरोगी काया के लिए योग आवश्यक है।
12 जून को अहमदाबाद में घटित हुई विमान दुर्घटना में लगभग 260 से अधिक लागों की जाने गई, जिसमें देश-विदेश के नागरिक तथा एक हॉस्टल मे प्रशिक्षणरत डॉक्टर भी शामिल थे।  घटना पर दुख व्यक्त  करते हुए मुख्य अथिति द्वारा दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत आत्माओं एवं उनके परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं प्रेषित की।
इस विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरान्त हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन द्वारा महानिरीक्षक, प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानु का इस भव्य आयोजन और इतनी बड़ी संख्या में बल के पदाधिकारियों एवं नजदीकी क्षेत्रों के गणमान्य लोगों को शामिल कर जागरूक करने तथा उत्साह पूर्वक भाग लेने पर भूरी-भूरी प्रशंसा की।
योगा प्रोटोकाल कार्यक्रम के दौरान बल की केन्द्रीय योगा टीम द्वारा यौगिक क्रियाओं के प्रदर्शन से योगाभ्यास में शामिल सभी जनों को एवं दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। जिसमें खेल-खेल के माध्यम से समकोणासन, त्रविक्रमासन, वीरभद्रासन, भूनमनासन, चकोरासन, नटराजासन, बेतालासन एवं कोण्डि‍लय आसन प्रमुख थे। माननीय मुख्य मंत्री महोदय एवं गणमान्य् अतिथियों द्वारा औषधीय पौधों का, पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
 कार्यक्रम के अंत में श्री सुधीर राजपाल, आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगाभ्यारस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारने पर    श्री नायब सिंह सैनी, माननीय मुख्य मंत्री, हरियाणा सरकार, हरियाणा योग आयोग के चेयरमेन डॉ. जयदीप आर्य, योग आयोग की टीम और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के पदाधिकारियों  का इस आयोजन को प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न करवाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस योगाभ्यास में संस्थान के श्री सुनील काण्डपाल, सेनानी प्रशिक्षण, डॉ. पंकज, सेनानी वेट, व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।