Chandigarh News: लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइट फिर शुरू करने की तैयारी है। ये सेवाएं 16 मई से शुरू कर दी जाएंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते लखनऊ से चंडीगढ़ और किशनगढ़ की फ्लाइटें रद्द कर दी गई थीं।अब फिर से सेवाएं शुरू की जा रही हैं, लेकिन यात्रियों के द्वारा चंडीगढ़ जाने का उत्साह कम दिख रहा है।
एयरलाइन सूत्रों के अनुसार, बुकिंग की रफ्तार धीमी है। सीटें काफी हद तक खाली हैं। चंडीगढ़ के लिए चलने वाली उड़ान में अब तक केवल 15 से 20 सीटें ही बुक हुई हैं, जबकि किशनगढ़ के लिए इससे भी कम यात्रियों ने बुकिंग कराई है। इस कारण टिकट दरों में बढ़ोतरी नहीं हुई है।
आइए अब जानते है फ्लाइट का किराया क्या है…
लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-6552 शाम 7:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर रात 8:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। चंडीगढ़ से लखनऊ लौटने वाली फ्लाइट 6E-146 सुबह 7:10 बजे रवाना होकर साढ़े आठ बजे लखनऊ पहुंचती है। इस मार्ग का किराया अभी 4710 रुपए तय किया गया है।
दूसरी ओर, लखनऊ से किशनगढ़ के लिए स्टार एयर की फ्लाइट S5-223 शाम 5:45 बजे रवाना होकर 7:05 बजे पहुंचती है। इस रूट का टिकट 3499 रुपए में उपलब्ध है। किशनगढ़ से लखनऊ लौटने वाली उड़ान S5-222 दोपहर 3:55 बजे टेकऑफ कर शाम 5:15 बजे लखनऊ लैंड करती है।