Chandigarh news: चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने किया मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का दौरा

0
74
Chandigarh news
Chandigarh news: (आज समाज): चंडीगढ़ शहर के सेक्टर-5 स्थित लेक क्लब में आयोजित 9वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक दौरा किया। कैडेट्स ने फेस्ट में लगी विभिन्न सैन्य प्रदर्शिनियों, उपकरणों और ऐतिहासिक हथियारों का अवलोकन किया और सैनिकों से उनके उपयोग एवं इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
गत दिवस इस फेस्ट का शुभारंभ पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया द्वारा किया गया था। यह वार्षिक आयोजन पंजाब सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन और चंडीमंदिर स्थित पश्चिमी कमान मुख्यालय की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सैन्य जीवन के अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरणा देना है कार्यक्रम के दौरान लगी हथियारों और गैजेट्स की प्रदर्शनी में बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी ने गहरी रुचि दिखाई।
आगंतुकों ने जब सैनिकों से विभिन्न हथियारों के उपयोग और इतिहास के बारे में जानकारी मांगी तो सैनिकों ने उन्हें विस्तारपूर्वक बताया कि किन युद्धों में कौन-से हथियारों ने अहम भूमिका निभाई।चंडीगढ़ डिफेंस एकेडमी के निदेशक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त करते हैं और उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करते हैं।