Chandigarh news: जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन करेगी भाजपा

0
156
Chandigarh news

Chandigarh news: (आज समाज): भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाये जा रहे “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के तहत पंचकूला में आगामी रविवार को जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मलेन का आयोजन किया जायेगा। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में व्यवस्था को लेकर विधानसभा अनुसार बैठकों का आयोजन किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा, नगर महापौर कुलभूषण गोयल, जिला महामंत्री जय कौशिक, अभियान के संयोजक भवनजीत सिंह, सहसंयोजक  के. चन्दन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, तेजिंदर गुप्ता टोनी, पंचकूला व्यापारी मंडल एवं कमेटी के प्रधान, चेयरमैन, पार्षद, मंडलो के अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठो के संयोजक, जिला एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने बताया, पंचकूला ज़िले की दोनों विधानसभाओ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ज़िले के सभी प्रतिष्ठित व्यापारियों, प्रबुद्धजनो को निमंत्रण भेजे जा रहे है। अजय मित्तल ने बताया, 12 अक्टूबर, रविवार को प्रातः 10:00 बजे, पंचकूला सेक्टर 1 स्थित पीडब्लूडी विश्राम गृह के सभागार में पंचकूला विधानसभा की और दोपहर 2 बजे पिंजौर में कालका विधानसभा की संगोष्ठी का आयोजन होगा। इस अवसर पर कालका विधायिका शक्ति रानी शर्मा ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से विधानसभा स्तरीय आयोजनों को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए व्यवस्था कार्य में जुट जाने की बात कही। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने ज़िले के सभी व्यापारियों, प्रबुद्धजनो से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।