मौसम विभाग ने 13 जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज से तीन दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल में 75 से 100% बारिश का अनुमान जताया गया है। जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75 % तक बारिश की संभावना है।
वहीं सिरसा हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50% तक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज से प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव हो जाएगा। 28 जून के आसपास मानसून हरियाणा में प्रवेश कर जाएगा।
22 व 23 जून को इन जिलों में होगी बारिश
पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत, करनाल में तेज बारिश और सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
वहीं 23 जून को पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश और जींद, रोहतक, भिवानी, चरखीदादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में बूंदाबांदी की संभावना है।