
- बोले – महागठबंधन के नेता राहुल गांधी वोट चोरी का आरोप लगा खुद घूमते रहे विदेश
- गीता जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री का कुरुक्षेत्र में आना सौभाग्य की बात
Cabinet Minister Krishna Kumar Bedi, (आज समाज), कुरुक्षेत्र : अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को ब्रह्म सरोवर पर होने वाली महाआरती में भागीदारी करेंगे और गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत भी करेंगे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्व विख्यात स्थल बन चुका है। इस आयोजन को लेकर पिछले 11 सालों से इंतजार किया जा रहा था, जिसका समय अब मिला है देश के प्रधानमंत्री का कुरुक्षेत्र में आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम मोदी गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत भी करेंगे।
‘नशा छोड़ो खेल अपनाओ’ कार्यक्रम का शुभारंभ
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर पर वीआईपी घाट स्टाल नंबर-529 में उड़ान जनकल्याण संस्थान द्वारा आयोजित ‘नशा छोड़ो खेल अपनाओ’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि गीता जयंती उत्सव में शिरकत करने से पहले प्रधानमंत्री हिंद की चादर, देश की एकता और अखंडता के लिए देश की समरसता के लिए और सनातन को जिंदा रखने के लिए अपना शीश सर बलिदान कर दिया, ऐसे हमारे गुरु तेग बहादुर के 350 वीं शहादत को मनाने के लिए कुरुक्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री आ रहे हैं और देश के लोगों को एक बहुत बड़ा संदेश जाएगा की धर्म की रक्षा करने वालों का आज की सरकार उनके विचारों पर उनकी सोच, उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर हम देश को मजबूत और ताकतवर बना सकते हैं।
बिहार के लोगों ने मन बना लिया था की डबल इंजन की सरकार बनाएंगे
वहीं बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार ने कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया था की डबल इंजन की सरकार बनाएंगे, मोदी की देश को आगे ले जाने की जो सोच है, विचार है, परिवारवाद से ऊपर उठकर जो उन्होंने वर्षों वर्षों तक काम किया है. बिहार में जंगल रात से लोग छुटकारा पाना चाहते थे, परिवारवाद से छुटकारा चाहते थे। सही शब्दों में कहा जाए तो महागठबंधन ने चुनाव ही नहीं लडा, महागठबंधन का नेता राहुल गांधी जो कि वोट चोरी का आरोप लगाता था, खुद ही प्रचार की बजाय विदेश में घूमता रहा।

