
पिहोवा के गेस्ट टीचर को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
Kurukshetra News (आज समाज) कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की नई जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। नई कार्यकारणी में पिहोवा के गेस्ट टीचर को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 5 महिलाओं को भी कार्यकारणी में शामिल किया गया। कुल 21 सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
थानेसर और लाडवा में महिला कार्यकर्ताओं को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं गेस्ट टीचर की नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष तजिंद्र सिंह गोल्डी ने बताया कि सतपाल सिंह पहले भी सचिव पद पर रहे हैं। इसलिए उनको जिम्मेदारी दी गई। हालांकि वे गेस्ट टीचर हैं, फिर भी वे इस पर पुनर्विचार किया जाएगा।
पूराने कार्यकर्ताओं को दिया गया सम्मान
जिलाध्यक्ष तेजिंद्र सिंह गोल्डी ने बताया कि प्रदेश हाईकमान से बातचीत के बाद ही पदाधिकारी की सूची तैयार की गई है। इसमें भाजपा के पुराने कार्यकर्ता को सम्मान दिया गया है। सीएम नायब सैनी और प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली से कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई है।
इन महिलाओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
जिला कार्यकारिणी में 5 महिलाओं को स्थान दिया गया है। इसमें अनु माल्यान (थानेसर) को उपाध्यक्ष, परमजीत कौर कश्यप (लाडवा) उपाध्यक्ष, रेणु खुंगर (थानेसर) को उपाध्यक्ष, राजदीप कौर (शाहाबाद) सचिव और विजय लक्ष्मी थानेसर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।
पिहोवा के प्राइमरी स्कूल में कार्यरत है गेस्ट टीचर
इस कार्यकारिणी में जेबीटी टीचर सतपाल सिंह निवासी गढ़ी रोड़ान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सतपाल सिंह पिहोवा के प्राइमरी स्कूल में गेस्ट टीचर है। इससे पहले भी उनके पास संगठन में सचिव की जिम्मेदारी थी। उसके पहले भी वे संगठन से जुड़े रहे।
ये भी पढ़ें : हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को होगा सीईटी एग्जाम
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में हाईवे पर कल से एआई के जरिए होगा ट्रैफिक कंट्रोल