BJP Wins in Four States: 4 राज्यों में चुनावी जीत लोगों की भाजपा में गहरी आस्था : आजाद सिंह

0
400
BJP Wins in Four States

प्रवीण वालिया, करनाल:

BJP Wins in Four States: देश की जनता ने भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी विजय प्रदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में गहरी आस्था जताई है। लोगों ने भाजपा के सामने किसी को नहीं टिकने दिया। अच्छे-अच्छे लोगों को धूल चटा दी है। चुनाव की इस भारी जीत से साबित हो गया है कि देश के लोगों में मोदी और मोदी में भारत के लोग बसे है।

Read Also: Khap Panchayat Online Meeting: हाईटेक हुई खाप पंचायतें, 9 दिनों तक करेंगी ऑनलाईन महापंचायत

चारों ओर कांग्रेस का सूपड़ा साफ BJP Wins in Four States

लोगों ने चारों ओर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। इसके लिये चारों राज्यों के लोगों को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, महामंत्री वेदपाल, करनाल जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा और समस्त भाजपा संगठन की ओर से तथा मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई है। चुनावी जीत के बाद हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह ने कहा जनता जर्नादन होती है। जनता ने ही राम को लाने वाले लोगों को उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में जीत का बड़ा उपहार दिया है। चारों ओर जीत का जश्र मनाया जा रहा है। मिठाईयां बांटी जा रही है।

Read Also: Strict Action on Property Tax Defaulters: सम्पत्ति कर डिफाल्टरों के खिलाफ सख्त एक्शन की तैयारी

बजट में बढ़ाया महिलाओं का सम्मान BJP Wins in Four States

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में जो विश्वास, यकीन और भरोसा जताया है। इससे साफ हो गया है कि देश के लोग अब मोदी के साथ मिलकर भारत को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे है। उत्तर प्रदेश के लोगों ने आदित्य नाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनवा कर महत्वपूर्ण कार्य किया है। उत्तर प्रदेश में बीते पांच साल में जो विकास हुआ है। इससे कई गुणा अधिक विकास आने वाले पांच साल में होने के आसार बढ़ गये है।

हरियाणा का जिक्र करे तो कल ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बजट प्रस्तुत कर लोगों को कई बड़ी सौगात दी है। जनता पर किसी का नया टैक्स नहीं थोपा गया है। इससे लोगों को बड़ी राहत दी गई है। महिलओं को बड़ा सम्मान दिया गया है। महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा में सुषमा स्वराज पुरस्कार की घोषणा की गई है। इससे हरियाणा की महिलाओं में जहां खुशी का माहौल है, वहीं राज्य भर के अलग-अलग कोनों से उद्यम लगाने के लिये भी महिलायें प्रेरित होगी, जो हरियाणा की तरक्की के लिये एक नई मिसाल बन सकती है।

मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र को तरक्की देने की दिशा मजबूत कदम उठाये है। इसके लिये लोग भाजपा और मुख्यमंत्री की सराहना कर रहे है। निरंतर चारों ओर हो रहे विकास की लोगों में न केवल चर्चा है, बल्कि मोदी और मनोहर की जोड़ी सहित भाजपा शासित राज्यों के लोगों के दिलों में खास और गहरी छवि बनी है।

Read Also: De-addiction Awareness Workshop: जनता के सहयोग के बिना सामाजिक एवं आपराधिक बुराई से छुटकारा नहीं पाया जा सकता

Read Also: Smoking Invites Serious Diseases: धूम्रपान गंभीर बीमारियों को निमंत्रण : सीजेएम जसबीर

Read Also: BJP Wins in Four States: चार राज्यों में भाजपा की जीत के जश्न में प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी ने उड़ाया गुलाल

Read Also मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी वर्गो के लिए एक संतुलित बजट पेश किया : रणजीत सिंह

Connect With Us : Twitter Facebook

SHARE