Haryana BJP: हरियाणा में अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जानेंगे भाजपा विधायक

0
77
Haryana BJP: हरियाणा में अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जानेंगे भाजपा विधायक
Haryana BJP: हरियाणा में अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति जानेंगे भाजपा विधायक

सीएम नायब सैनी ने हारे हुए प्रत्याशियों को भी सौंपी जिम्मेदारी
Haryana BJP, (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ जैसे हालातों को जानने के लिए भाजपा ने सभी विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों की ड्यूटी लगाई है। सभी विधायक व प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर हालातों का जायजा लेंगे। इस संबंध में सीएम नायब सैनी ने सभी विधायकों और प्रत्याशियों को निर्देश जारी कर दिए है। सभी हारे हुए प्रत्याशी और विधायक एसडीएम कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा उसके बाद अधिकारियों के साथ जलभराव वाले एरिया का निरीक्षण करेंगे।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने भी बाढ़ की स्थिति और नियंत्रण के इंतजामों को लेकर रोहतक मंगल कमल कार्यालय में बैठक बुलाई है। 5 सिंतबर को होने वाली बैठक में सभी जिलाध्यक्ष व सभी मोर्चा के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। बाढ़ की स्थिति जानने के साथ-साथ कार्यशाला भी यहां पर बैठक के दौरान होगाी।

अधिकारियों पर रहेगा दबाव

भाजपा के विधायक व प्रत्याशियों के फील्ड में रहने से प्रदेश भर में अधिकारियों पर दबाव रहेगा। कोई भी अधिकारी फील्ड की गलत रिपोर्ट नहीं दे सकेगा और लोगों की समस्याओं का समाधान जल्द हो सकेगा। अधिकारी पर फील्ड में रहने और हालातों में सुधार के लिए कार्य की जवाबदेही बढ़ जाएगी।

10 जिलों में बाढ़ के हालात, सीएम रद्द कर चुके विदेश दौरा

प्रदेश में बारिश व नदियों में उफान के चलते करीब 10 जिलों में बाढ़ के हालात बनते हुए हैं। ऐसे हालातों के चलते सीएम नायब सैनी अपना विदेश दौरा रद्द कर चुके हैं। वहीं अब उन्होंने सभी प्रत्याशियों व विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड में जनता के बीच रहें और उन्हें आ रहे दिक्क्तों का समाधान करवाएं। जहां ज्यादा दिक्क्त है, उसको लेकर सीधे सीएम के संज्ञान में मामला लाया जाएगा, जिससे उसके समाधान की योजना बनाई जा सके।

4.68 लाख एकड़ फसल खराब होने का दावा

सरकार के ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 76 हजार से ज्यादा किसानों की ओर से करीब 4.68 लाख एकड़ फसल को बरसात या जलभराव से नुकसान होने का दावा किया गया है। हालांकि सरकार अभी वेरिफिकेशन के बाद ही आंकड़ा जारी करेगी।

बरसात से जुड़े कारणों की वजह से अब तक 18 मौत प्रदेश में हो चुकी हैं। मौतों के संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं किया गया है। सरकार की ओर से प्रभावित किसानों, ग्रामीणों को राहत देने की तैयारी है। जल्द ही सरकार की ओर से राहत भरी खबर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंजाब में बाढ़ से 1.75 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद