भाजपा ने किसान मोर्चा के तत्वावधान में फूंका बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार का पूतला

0
247
BJP burnt the effigy of Bihar Chief Minister Nitish Kumar and his government under the auspices of Kisan Morcha.
  • डॉ अर्चना गुप्ता ने किया महिलाओं को नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान
Aaj Samaj (आज समाज),पानीपत : भाजपा ने किसान मोर्चा के तत्वाधान में लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधान सभा में महिला विधायकों की उपस्थिति में महिलाओं के विरोध में अश्लील टिप्पणी के विरोध नीतीश कुमार और उनकी सरकार का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के पश्चात जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए कहा कि जिस देश में यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवता के श्लोक जिस भारत की पावन धरा पर गूंजते हो उस देश में मुख्यमंत्री वैधानिक पद पर बैठे किसी व्यक्ति द्वारा महिलाओं के बारे अश्लील टिप्पणी असहनीय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस घोर निंदनीय टिप्पणी के बाद कोई नैतिक हक नही की वे पद पर बने रहे। उनको तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। डॉ अर्चना गुप्ता ने महिलाओं का नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा की नीतीश कुमार ने ने केवल महिलाओं का अपमान किया, अपितु विद्या की का भी अपमान किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम के संयोजक किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष महावीर दहिया ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 9 November 2023 : कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा प्रेम और परिवार के मामले में सकारात्मक

यह भी पढ़ें : Trident Diwali Fair : ट्राइडेंट दिवाली मेले में दर्शकों का मनोरंजन करने पहुंचे विश्वप्रसिद्ध गायक गुरदास मान।