CM Rekha Gupta Karwa Chauth: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ‘करवा चौथ’ प्रोग्राम पर भाजपा और आप में जुबानी जंग

0
77
CM Rekha Gupta Karwa Chauth: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ‘करवा चौथ’ प्रोग्राम पर भाजपा और आप में जुबानी जंग
CM Rekha Gupta Karwa Chauth: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के ‘करवा चौथ’ प्रोग्राम पर भाजपा और आप में जुबानी जंग

आप ने मुख्यमंत्री के भव्य आयोजन की आलोचना की, भाजपा ने आप को सनातन धर्म का दुश्मन करार दिया
CM Rekha Gupta Karwa Chauth, (आज समाज), नई दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता की के ‘करवा चौथ’ प्रोग्राम के आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे है। भाजपा ने तो आम आदमी पार्टी को सनातन धर्म का दुश्मन तक कह दिया। दरअसल रेखा गुप्ता द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में करवा चौथ का पर्व मनाया, जिसमें कई महिला राजनेता, केंद्रीय मंत्रियों की पत्नियां, सांसद, विधायक, पार्षद, सरकारी अधिकारी और अन्य जानी-मानी महिलाएं शामिल हुईं थी। आप ने मुख्यमंत्री के करवा चौथ मनाने के तरीके पर सवाल उठाए।

जनता को चुकानी पड़ रही भारी कीमत

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पति के साथ करवा चौथ मनाया, जिसमें सैकड़ों सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन सुरक्षा गार्डों की अपनी पत्नियां शायद अपने पतियों के बिना ही करवा चौथ मना रही होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सब वोट की कीमत है, जिसके लिए जनता को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। उन्होंने इस बात पर भी कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री के इस आयोजन में सुरक्षा गार्डोंे को उनकी थाली पकड़े हुए देखा गया।

भाजपा का पलटवार

भाजपा ने आप के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि आप को यह देखकर तकलीफ हो रही है कि दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री सैकड़ों महिलाओं के साथ करवा चौथ का पर्व मना रही हैं। भाजपा ने आप को सनातन धर्म का दुश्मन बताते हुए कहा कि वे इस बात से आहत हैं कि मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में महिलाओं के साथ यह त्योहार मना रही हैं। भाजपा ने आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा और कहा कि उनके शीश महल में लोगों को जाने की इजाजत नहीं थी।

सरकारी खजाने की बबार्दी और जनता के पैसे का दुरुपयोग

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ पूजा के दौरान यमुना नदी में कोई झाग नहीं दिखेगा का बड़ा दावा किया है। यह बयान आप और भाजपा के बीच चल रहे राजनीतिक घमासान के बीच आया है। करवा चौथ का यह आयोजन दिल्ली की राजनीति में एक नया मुद्दा बन गया है। आप जहां इसे सरकारी खजाने की बबार्दी और जनता के पैसे का दुरुपयोग बता रही है।

यह भी पढ़े : दिल्ली में राउज एवेन्यू कोर्ट करेंगी पूर्व एमपी-एमएलए पर दर्ज पॉक्सो मामलों की सुनवाई