Bhiwani News : भाजपा के दो दिवसीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आगाज

0
126
Two divine active workers conference of BJP was organized
पंचायत भवन में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद भाजपा नेता।
  • राष्ट्रसेवा में सक्रियता से कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता : जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक
  • पार्टी की संगठनात्मक मजबूती व आगामी रणनीति तय में अहम साबित होगा सम्मेलन : विधायक

(Bhiwani News) भिवानी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त सक्रिय सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने व उन्हे उनकी जिम्मेदारियां समझाने के उद्देश्य से मंगलवार से दो दिवसीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत की गई। इसके तहत भिवानी जिला की चारों विधानसभाओं भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा व लोहारू में अलग-अलग सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को स्थानीय पंचायत भवन में भिवानी विधानसभा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसे विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया व ठाकुर विक्रम सिंह ने संबोधित किया। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की तथा मंच का संचालन सुनील तनेजा ने किया। इस मौके पर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का संदीप श्योराण ने आभार जताया। वही दूसरी तरफ बवानीखेड़ा विधानसभा की सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन ओड धर्मशाला में हुआ, जिसे विधायक कपूर वाल्मीकि, शंकर धूपड़, मुकेश गौड ने संबोधित किया।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति तय करने के लिए अहम भूमिका निभाएगा।

इस सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा के कार्यकर्ताओं को नए सदस्य जोड़ने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया है

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा की दिशा में सक्रियता से कार्य करें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसके 14 करोड़ के लगभग सदस्य है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य भाजपा के कार्यकर्ताओं को नए सदस्य जोड़ने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया है।

ताकि आमजन तक कल्याणकारी नीतियां पहुंचे तथा लोग सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकें। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव को इस माह में अंतिम रूप दे दिया जाएगा तथा अन्य प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का चयन भी कर लिया जाएगा।इस मौके पर नंदराम धानिया व ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि जहां भाजपा के देश भर में 14 करोड़ कार्यकर्ता है, वही हरियाणा प्रदेश में 50 लाख कार्यकर्ता बनाने के लक्ष्य की तरफ पार्टी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा के हिसार व यमुनानगर में पहुंचेंगे तथा हिसार में हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। जो हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है।