Bhiwani News : पूर्व मंत्री ने लोहारू हलके के विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों में की शिरकत

0
91
Bhiwani News : पूर्व मंत्री ने लोहारू हलके के विभिन्न गांवों में कार्यक्रमों में की शिरकत
लोहारू हलके के गांवों में ग्रामीणों से रूबरू होते पूर्व मंत्री जेपी दलाल।

Bhiwani News , आज समाज, लोहारू। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शनिवार को लोहारू हलके के दर्जनों गांवों का दौरा किया तथा विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। इस दौरान ग्रामीणों से रूबरू होते हुए पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में शामिल होकर प्रदेश के लोगों को हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इससे हरियाणा के नॉन स्टॉप विकास को और अधिक गति मिलेगी तथा प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

देश की प्रगति में युवाओं का विशेष योगदा

जेपी दलाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय सभ्यता और संस्कृति की जानकारी और संस्कार लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में युवाओं का विशेष योगदान होता है। हमारा देश युवाओं का देश है, इसलिए देश के युवा को भारत को विकसित बनाने में अपना अहम योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणास्रोत है। जेपी दलाल ने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण में युवा पीढ़ी के लिए गीता का उपदेश बहुत महत्वपूर्ण है।

गीता सनातन धर्म का धार्मिक ग्रंथ है। इसलिए हमें इस पवित्र ग्रंथ में दिए गए अध्यायों का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। गीता से ही हमें एक दूसरे की सेवाभाव करने की शिक्षा मिलती है। हमें किसी न किसी रूप में गरीब व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। जेपी दलाल ने युवा पीढ़ी को गीता के उपदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित महर्षि ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा विश्व के अनेक देशों में गीता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

15 नवंबर से 5 दिसंबर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन 

कुरुक्षेत्र में हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय स्तर गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में देश विदेश के लोग आ रहे हैं। देश व प्रदेश को कैसे आत्मनिर्भर बनाया जाए इस बारे विशेष रूप से जानकारी दी जा रही है। इस दौरान पूर्व मंत्री ने गांवों में वैवाहिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की तथा नवविाहितों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढे : Faridabad News : स्मार्ट सिटी में बिना पंजीकरण के चल रहा पुरानी कारों का कारोबार