Bhiwani News : धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक थी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : सांसद रामचंद्र जांगड़ा

0
75
Bhiwani News : धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक थी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर : सांसद रामचंद्र जांगड़ा
कार्यक्रम में मंच पर बैठे राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।

(Bhiwani News) भिवानी। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भिवानी के पंचायत भवन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व विशिष्ट अतिथि के तौर पर भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ व बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने शिरकत की तथा अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने की।

कार्यक्रम में पहुंचने पर अतिथियों का जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच पर नंदराम धानिया, ठाकुर विक्रम सिंह व मनोज ढ़ाणा मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनके आदर्शों से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने समय में महिला नेतृत्व, न्यायप्रिय शासन और सामाजिक सेवा का जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वह आज भी प्रासंगिक है।

समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया

इस आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया तथा लोकमाता के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा ली। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रमों और कार्यशालाओं का भी आयोजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि अहिल्याबाई के समाज सेवा, धार्मिक कार्यो में योगदान और महिला अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक सामान्य परिवार में जन्मी थी। उनके जीवन का संघर्ष हम सबको जानना चाहिए। अहिल्याबाई होल्कर केवल एक शासिका नहीं थी, वे धर्म,न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति का प्रतीक थी।
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि माननीय हाईकोर्ट द्वारा सामाजिक व आर्थिक मानदंडों के आधार पर की गई भर्तियों में अतिरिक्त अंक दिए जाने को असंवैधानिक माने जाने के बाद किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा।

नौकरियों पर लगे हुए कर्मचारियों को किसी भी रूप में रखा जाएगा

नौकरियों पर लगे हुए कर्मचारियों को किसी भी रूप में रखा जाएगा तथा उनके रोजगार को समाप्त नहीं होने दिया जाएगा। वही राहुल गांधी के श्रीनगर दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता।

क्योंकि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा के खिलाफ बात करते है। राज्यसभा सांसद ने दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उपायुक्त को प्रोटोकॉल मामले में धमकाए जाने को लेकर कहा कि यह दीपेंद्र हुड्डा की बौखलाहट है। अधिकारियों के प्रति ऐसा व्यवहार उन्हे नहीं करना चाहिए।

यह भी पढ़े : Jind News : आतंकवादी को ढेर कर मेजर मंजीत ने बढ़ाया जींद का मान