Bhiwani News : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भिवानी जिले में पुन: बेटियां रहीं आगे : कमला गुरेजा

0
72
Bhiwani News : सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भिवानी जिले में पुन: बेटियां रहीं आगे : कमला गुरेजा
सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर कमला गुरेजा।

(Bhiwani News) भिवानी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में भिवानी जिले में पुन: बेटियां आगे रही है। यह बात सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर कमला गुरेजा ने कक्षा 10वीं व 12वीं के परीक्षा परिणाम उद्धोषणा के बाद कहे। उन्होंने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 2808 लडक़े परीक्षा में बैठे जिनमें से 2413 उत्तीर्ण हुए एवं उनका पास प्रतिशत 85.93 रहा, जबकि 2214 लड़कियों में से 2118 लड़कियां उत्तीर्ण हुई एवं लड़कियों का पास प्रतिशत 95.66 रहा।

भिवानी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर

इसी प्रकार कक्षा दसवीं में 3717 लडक़ों में से 3689 लडक़े तथा 2406 लड़कियों में से 2399 लड़कियां उत्तीर्ण रही। कक्षा दसवीं में लडक़ों का पास प्रतिशत 86.77 तो लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08 रहा। संयुक्त रूप से देखा जाए तो कक्षा 12वीं में भिवानी जिले का पास प्रतिशत 90.22 तथा कक्षा दसवीं में यह पास प्रतिशत 89.65 रहा।

उन्होंने बताया कि भिवानी जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर है, परन्तु उन्होंने सभी विद्यालयों के निदेशकों एवं प्राचार्यों का आह्वान किया कि वे सभी अपने अपने विद्यालय के परिणाम को बेहतर बनाने के साथ-साथ मिलकर प्रयास करें ताकि भिवानी जिले का परीक्षा परिणाम अन्य किसी भी जिले से पीछे ना रहे।

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : सांसद धर्मबीर सिंह ने लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को किया संबोधित