Bhiwani News : परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा

0
200
Bhiwani News : परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम का निमंत्रण देने पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा
पूर्व शिक्षा मंत्री का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता।
  • प्रदेश का तीन गुणा गति से नॉन-स्टॉप विकास कराना है प्रदेश सरकार का उद्देश्य : प्रो. रामबिलास शर्मा

(Bhiwani News) भिवानी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, भाजपा सरकार विकास के क्षेत्र में हरियाणा को नंबर-1 बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। यह बात पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने रविवार को भिवानी में पत्रकार वार्ता में कही। वे 30 मई को रोहतक के पहरवार में आयोजित परशुराम जयंती कार्यक्रम में न्योता देने के लिए आए थे।

उन्होंने कहा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश का तीन गुना गति से नॉन-स्टॉप विकास कराना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय जनहित में निर्णय और योजनाएं बनाकर उनको लागू करना है, ताकि आम जन के कार्य आसानी से हो सके।

हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो बिना थके और बिना रुके हरियाणा के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक घनश्याम सर्राफ, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : भिवानी में हुआ जाट प्रतिभा सम्मान समारोह