Bhiwani News : मांगो को लेकर निर्माण मजदूरों ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन

0
56
Bhiwani News : मांगो को लेकर निर्माण मजदूरों ने किया जोरदार आक्रोश प्रदर्शन
मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए निर्माण मजदूर।
  • 31 अगस्त को हजारों मजदूर श्रम मंत्री आवास पर करेंगे मास कंवेशन

Bhiwani News(आज समाज) भिवानी। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के आह्वान पर भ्रष्टाचार के नाम पर बंद किए गए बोर्ड को खोले जाने, 90 दिन कि तसदीक यूनियनों को दिए जाने, 26000 रुपए मासिक दिहाड़ी, एस.ओ.पी सिंस्टम खोले जाने की मांग को लेकर भिवानी जिले के सैकड़ों निर्माण मजदूरों ने जिला उपायुक्त कार्यालय भिवानी पर जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों निर्माण मजदूर कारीगर नेहरू पार्क भिवानी में इक्टठा होकर हांसी गेट, पुराना बस अड्डा होते हुए उपायुक्त कार्यालय भिवानी पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उपायुक्त भिवानी के मार्फत श्रम मंत्री को ज्ञापन भेजा।

आज के रोष प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान सदीक डाडम व संचालन जिला सचिव कामरेड अनिल कुमार ने किया। आज के रोष प्रदर्शन को राज्य अध्यक्ष मनोज सोनी, किसान नेता व माकपा जिला सचिव कामरेड ओमप्रकाश, यूनियन जिला प्रधान सदीक डाडम, सीटू व यूनियन जिला सचिव कामरेड अनिल कुमार, दादरी जिला संयोजक सुमेर धारनी, सीटू जिला कोेषाध्यक्ष कुलदीप बड़वा, जनवादी महिला समिति नेता अनुराधा ने सम्बोधित किया।

दो माह से बोेर्ड की साईट बंद

यूनियन व सीटू नेताओं ने बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्ट अधिकारीयों व दलालों पर कार्यवाही की बजाए लाखों निर्माण मजदूर कारीगरों पर कार्यवाही कर रही हैं। सरकार की तानाशाहीपूर्ण रवैये के चलते दो माह से बोेर्ड की साईट को बंद कर दिया हैं। आज 10 लाख पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सुविधाओं को रोक दिया गया हैं। लाखों निर्माण श्रमिक बोर्ड बंद होने के चलते ना केवल पंजीकरण से वंचित हो रहे हैं, तमाम सुविधाओं से भी वंचित हो गये हैं। पिछले चार माह से पास हुए कन्यादान व अन्य सुविधा फार्मो की राशी को भी जारी नही किया जा रहा हैं।

हरियाणा सरकार बोर्ड के पैसे का बडे पैमाने पर राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए दुरूपयोग कर रही है। एक तरफ मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार निर्माण श्रमिकों की सुविधाओं का विज्ञापन देकर गुणगान कर रहे हैं दूसरी ओर श्रम मंत्री निर्माण श्रमिकों की सुविधाओं को रोके हुए है।

भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग

यूनियन लगातार भ्रष्ट अधिकारियों व दलालों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती रही है। मगर सरकार उन पर कानूनी कार्यवाही करने की बजाए उनको बचाने व मजदूरों को सजा देने का काम कर रही है। आज के रोष प्रदर्शन में सीटू नेता भीम सिंह, यूनियन नेता महाबीर चांग, सुरेश सरल, बंशी बड़वा, रूबेन्द्र देवसर, दयाकिशन बडेसरा, विजय मिताथल, मंगतू चांग, भतेरी बामला, संजय बरालू, धर्मपाल मिताथल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : विकसित भारत के संकल्प को ले जाना है सिद्धि तक : प्रो. दीप्ति धर्माणी