Bhiwani News : भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ धान बुवाई की जमीन ना होने पर भी की जा रही है रोपाई : सांसद

0
58
Bhiwani News : भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ धान बुवाई की जमीन ना होने पर भी की जा रही है रोपाई : सांसद
जिला भाजपा कार्यालय में समस्याएं सुनते सांसद धर्मबीर सिंह।
  • बाजरा व गेहूं के दाम कई गुना बढ़ाने पर भी धान की रोपाई नहीं रुक रही : सांसद धर्मबीर सिंह
  • भिवानी के भाजपा कार्यालय में मासिक जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे सांसद

(Bhiwani News) भिवानी। भिवानी पहुंचे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि बारिश के बाद गांवों व खेतों में हुआ जलभराव, कैंसर की बीमारी है। जिसे हमने खुद पैदा किया है। उन्होंने किसानों से धान की बजाय बाजरे व गेहूं की बिजाई करने की सलाह दी। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की सराहना की। भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह जिला कार्यालय में मासिक जनता दरबार में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जिला भर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों की और फिर जिला अधिकारियों की बैठक लेकर जनता दरबार में आई समस्याओं के समाधान पर मंथन किया।

मीडिया से बातचीत में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज बिजली, पानी, विकास के साथ पुलिस से संबंधित शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे देश व प्रदेश विकास कर रहा है, वैसे वैसे हमारे सामाजिक संस्कार खत्म हो रहे हैं। जिसके चलते पुलिस से संबंधित शिकायतें आने लगी है। साथ ही कहा कि पहले लोग गांवों व शहरों में खुद के पैसे से विकास करते थे। जैसे जैसे केन्द्र व प्रदेश सरकार ने विकास के लिए पैसा देना शुरू किया है तो लोगों की मांग भी बढ़ने लगी हैं।

जिला के कई गांव में जलभराव से हो रही बर्बादी

वहीं लगातार हो रही बारिश के बाद जिला के कई गांव में जलभराव से हो रही बर्बादी पर सांसद ने सफाई दी कि इसके जिम्मेदार हम खुद हैं। उन्होंने कहा कि भिवानी, दादरी व महेंद्रगढ़ जिले में धान की रोपाई की जमीन नहीं। फिर भी रोपाई की जा रही है। जिसमें पोषक तत्व भी नहीं और ना भाव बढ़ते।

सांसद ने कहा कि बाजरे व गेहूँ के रेट बहुत बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि धान की रोपाई से जलभराव होता है और इस पानी को नहरों में डालें तो कैंसर का खतरा बढ़ेगा। चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार आम आदमी के हित के काम करने के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़े : Kisan Festival Day : पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के उपलक्ष्य में किसान उत्सव दिवस का आयोजन