Bhiwani News : भीम आर्मी ने किया जाति तोड़ो-समाज जोड़ो सभा का आयोजन

0
106
Bhiwani News : भीम आर्मी ने किया जाति तोड़ो-समाज जोड़ो सभा का आयोजन
कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि का स्वागत करते भीम आर्मी के सदस्य।
  • सामाजिक न्याय, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक सशक्तिकरण को लेकर युवाओं का संकल्प

(Bhiwani News) भिवानी। भीम आर्मी भिवानी की तोशाम इकाई द्वारा तोशाम के गुरु रविदास मंदिर में जाति तोड़ो-समाज जोड़ो सभा का आयोजन किया गया। यह सभा संविधान, सामाजिक न्याय और बहुजन समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु चल रहे संघर्षों को नई दिशा देने के उद्देश्य से संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भीम आर्मी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष मा. कमल कुमार बराड़ा ने शिरकत की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कमल कुमार बराड़ा ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर सीधा आरोप लगाया कि उनकी नीतियां दलित-पिछड़े वर्ग के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा की शिक्षा, नौकरी, आरक्षण, कानून और संसाधनों पर सवर्णवादी नियंत्रण को भाजपा मजबूत कर रही है। विश्वविद्यालयों में मेरिट के नाम पर दलितों को बाहर किया जा रहा है। एससी-एसटी और ओबीसी की खाली सीटें वर्षों तक नहीं भरी जातीं।

आज का युवा सिर्फ डिग्री तक सीमित न रहे

यह सुनियोजित साजिश है। बराड़ा ने कहा की आज का युवा सिर्फ डिग्री तक सीमित न रहे। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की शिक्षाओं को अपनाते हुए पढ़ो, संगठित रहे तथा संघर्ष करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संतलाल अंबेडकर, रूबल आजाद, राममेहर भुक्कल, रिटायर्ड एएसआई रणधीर, हितेश भिवानी, प्रधान सज्जन संडवा, सुमित भुक्कल, सत्या भुक्कल, हंसराज जोगेंद्र संडवा, संदीप सालेवाला, रवि हसानिया, अशोक, पूजा, मंजीत तोशाम, कटारिया सहाब, राममेहर, राज हसान, रवि राज व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : डॉ. जगदीश शर्मा पथरवाली को छठी पुण्यतिथि पर किया याद, 51 पौधे लगाए और गौ सेवा की