Bhiwani News : पौधारोपण कर समाज समर्पण दिवस के रूप में मनाया अशोक बुवानीवाला का जन्मदिवस

0
126
Bhiwani News : पौधारोपण कर समाज समर्पण दिवस के रूप में मनाया अशोक बुवानीवाला का जन्मदिवस
अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के जन्मदिन पर पौधारोपण करते समाजसेवी।

(Bhiwani News) भिवानी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला का जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को भिवानी विधानसभा इकाई द्वारा नंदीशाला में हरा चारा खिलाकर व पौधारोपण कर समाज समर्पण दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पौधारोपण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश वैद्य ने कहा कि अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में आज अनेक युवा साथी राजनीति एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके साथ कदमताल कर रहे हैं। उनकी प्रेरणास्वरूप आज सभी सदस्यों ने मिलकर पौधा रोपण कर राजनीति एवं सामाजिक क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने का संकल्प लिया है।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना

उन्होंने कहा कि अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में वैश्य समाज एकजुट होकर अपने राजनीतिक हकों के लिए आगे आया है। आज उनकी मेहनत के परिणाम स्वरूप विधानसभा, नगर निकायों व पंचायत चुनावों में वैश्य समाज अपना प्रतिनिधित्व दे रहा है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनका तन-मन-धन से साथ दें। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और प्रदेशवासियों को हरियाली एवं प्रकृति से जुडऩे के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : भिवानी की स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खिलाड़ी रिंकू ने लहाराया परचम