Bhiwani News : सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत लोहारू पुलिस ने की वाहनों की जांच, 7 वाहनों के किए चालान

0
129
Bhiwani News : सडक़ सुरक्षा अभियान के तहत लोहारू पुलिस ने की वाहनों की जांच, 7 वाहनों के किए चालान
लोहारू में वाहनों की जांच के दौरान चालान करते पुलिस कर्मी।

Bhiwani News (आज समाज) लोहारू। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लोहारू पुलिस ने शुक्रवार सुबह 8 से 10 तक लोहारू थाना प्रभारी जरनैल सिंह के नेतृत्व में सडक़ सुरक्षा अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा यातायात नियमों की जानकारी दी। अभियान के दौरान वाहनों की जांच भी की गई तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले 7 वाहनों के चालान भी किए।

यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई

पुलिस ने अभियान के तहत गलत दिशा में ड्राइविंग करने,और ओवरस्पीड, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग न करने सहित यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई तथा चेतावनी भी दी गई। पुलिस की जांच अभियान की सूचना मिलते ही दो पहिया वाहन चालक पतली गलियों से खिसकते नजर आए। थाना प्रभारी जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज सुबह 8 बजे से लेकर 10 बजे तक दो घंटे विशेष अभियान चलाया गया है।

अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कसना तथा उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। भविष्य में भी पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन का प्रयोग न करने दे अन्यथा वाहन को इंपाउंड किया जाएगा। इस दौरान बिजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Bhiwani News : सामाजिक, आर्थिक व शारीरिक विकास में सबसे बड़ी बाधा है नशे की प्रवृत्ति: जरनैल सिंह