भिवानी : सुषमा शर्मा का भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनने पर किया अभिनंदन

0
587
Sushma Sharma appointed state executive
Sushma Sharma appointed state executive

पंकज सोनी, भिवानी :

सुषमा शर्मा के भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी नियुक्त करने पर धर्म सेना आईटी सेल के प्रदेशाध्यक्ष नरेश मोखरवाल, धर्म सेना आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप काटिंया, डा. दीपक कुमारी, प्रवीन गोलागढ़ ने बुक्का भेंट कर उनका स्वागत किया। सुषमा शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, सांसद धर्मबीर सिंह  का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से पूरा करेंगे। धर्म सेना आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष नरेश मोखरवाल व उपाध्यक्ष प्रदीप काटिंया ने संयुक्त रूप से कहा कि सुषमा शर्मा को महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने से भाजपा पार्टी और अधिक मजबूत होगी। इसे अधिक से अधिक महिलाएं पार्टी के साथ जुड़ेंगी इसका लाभ पार्टी को विधानसभा व लोकसभा चुनाव में मिलेगा।