Ayodhya Deepotsav: शाम को सजेगा राम दरबार, अभी निकाली झांकियों की शोभायात्रा

0
29
Ayodhya Deepotsav
Ayodhya Deepotsav: शाम को सजेगा राम दरबार, अभी निकाली झांकियों की शोभायात्रा
  • 56 घाटों पर होगा 26,11,101 दीयों का प्रज्जवलन
  • झांकियां देखने के लिए छतों व सड़कों पर उमड़ी भीड़

Ayodhya Deepotsav 2025 Live, लखनऊ/अयोध्या: दिवाली के उपलक्ष्य में आज रामनगरी अयोध्या में खासी रौनक है। आज छोटी दिवाली है और शाम को अयोध्या में दोपोत्सव होगा। इस मौके पर भगवान राम का दरबार सजेगा। इससे पहले अभी वहां कई तरह की झांकियों की शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिससे शहर में रौनक और बढ़ गई है। हजारों की संख्या में लोग शाम को होने वाले दोपोत्सव के गवाह बनने पहुंचे हैं।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शोभायात्रा को झंडी दिखाई  

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज सुबह साकेत महाविद्यालय से झाकियों की शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। झांकियां देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ छतों व सड़कों पर मौजूद रही। रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर को शोभायात्रा का स्वागत करेंगे।

साधु-संतों के साथ सीएम योगी भी रहेंगे मौजूद

भगवान राम (Lord Ram) के राज्याभिषेक (coronation) के उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया जाएगा और इसके लिए राज दरबार की थीम पर रामकथा पार्क (Ramkatha Park) को भव्य तरीके से सजाया गया है। 90 फीट चौड़े मंच पर शाम को जब राम दरबार (Ram Darbar) सजेगा उस समय मंच के नीचे साधु-संत विराजमान होंगे और उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी मौजूद बैठेंगे।

दीपोत्सव में यह होगा मुख्य आकर्षण

अयोध्या में आज होने वाले दीपोत्सव में पांच देशों नेपाल, श्रीलंका, रूस, इंडोनेशिया और थाईलैंड की रामलीला का मंचन किया जाएगा। आसमान में 1,100 ड्रोन रामायण की छवियां उकेरेंगे। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक श्रीराम राज्याभिषेक की झांकी निकाली जाएगी। 10 मंचों पर लोक कलाकारों अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। 56 घाटों पर 26,11,101 दीयों दीये जलाएं जाएंगे। साथ ही 2,100 वेदाचार्यों की महाआरती की जाएगी।

35 जगहों से दीपोत्सव का लाइव प्रसारण

35 जगहों पर अलग-अलग माध्यमों से दीपोत्सव का लाइव प्रसारण किया जाएगा। एआई आधारित जनगणना के साथ लाइव भीड़ की निगरानी व्यवस्था की गई है। 100 बच्चों की वानर सेना भी कार्यकम की शोभा बढ़ाएगी। 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग भी होंगे और साथ म्यूजिकल ग्रीन फायर क्रैकर्स शो उत्सव की शोभा और बढ़ाएंगे। ‘मेरा दीप, मेरा विश्वास’ के तहत कविता, पेंटिंग व एनिमेशन प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज करने वाले विजेताओं को दीपोत्सव में व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया है।

राम नगरी इस दफा बनाएगी 3 नए विश्व रिकॉर्ड 

जयवीर सिंह ने बताया कि इस बार अयोध्या में 9वां दीपोत्सव है और राम नगरी इस दफा 3 नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगी। पहला विश्व रिकॉर्ड 26 लाख 11 हजार 101 दीपों के प्रज्जवलन से बनेगा। वर्ल्ड रिकॉर्ड 2100 अर्चकों की ओर से सरयू जी की महाआरती जरिये से बनेगा। तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड 1100 ड्रोन के अलग-अलग करतब से बनेगा। बता दें कि देश और दुनिया अयोध्या में आयोजित में भव्य दोपीत्सव की वर्ष 2017 से गवाह बन रही है।

यह भी पढ़ें :Ayodhya Deepotsav News: अयोध्या में दीपोत्सव आज, रामनगरी में 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य, सीएम योगी का सबको न्योता