Manipur News, (आज समाज), इम्फाल : मणिपुर के तेंगनौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के नजदीक शुक्रवार सुबह अज्ञात सशस्त्र आतंकियों ने असम राइफल्स के एक सुरक्षा पोस्ट पर घात लगाकर हमला कर दिया, असम राइफल्स की तीसरी बटालियन के चार जवान घायल हुए हैं, इनमें से एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से इम्फाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
असम राइफल्स की गश्ती टीम पर अचानक फायरिंग
बता दें कि उक्त घटना बॉर्डर पिलर) नंबर 85 से 87 के आसपास सेबोल (साइबोल) गांव के पास हुई है, जो राज्य की राजधानी इम्फाल से तक़रीबन100 किलोमीटर दूर पूर्वी दिशा में स्थित है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से बिल्कुल सटा हुआ इलाका है। गौरतलब है कि इंडो–म्यांमार सीमा के पास शुक्रवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने असम राइफल्स की गश्ती टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने स्थिति को संभालने के लिए बड़ी सतर्कता जवाबी कार्रवाई शुरू की, ताकि आसपास मौजूद ग्रामीणों को किसी प्रकार का कोई जान-माल का नुकसान न हो। हालांकि इस हमले के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई
हमले की जानकारी मिलते ही स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए, जिसके बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं अधिकारियों के मुताबिक हमले के बाद पूरे फ्रंटियर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, इसके साथ ही उग्रवादी गतिविधियों के साथ ही सीमा–पार हलचलों को देखते हुए निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जा रहा है। दरअसल, यह इलाका म्यांमार सीमा से सटा हुआ है, तो ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इसे क्रॉस–बॉर्डर गतिविधियों से भी जोड़कर भी देख रही हैं। फिलाहल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़ें: Sri Lanka Cyclone Ditwah Impact: भूस्खलन और बाढ़ से 50 से ज्यादा लोगों की मौत, सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त


