- मृतक एएसआई की पत्नी संतोष बोली : सरकार की जांच पर पूरा भरोसा
Jind News(आज समाज) जींद। जुलाना वार्ड नंबर चार निवासी मृतक एएसआई संदीप लाठर की स्मृति में शुक्रवार को जुलाना में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभा में प्रदेश के कई बड़े नेता भी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। जिनमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र, कांगे्रस जिलाध्यक्ष रिषिपाल हैबतपुर, प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसान नेता गौरव टिकेत, नवीन जयहिंद, भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सरकार से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
नवीन जयहिंद ने कहा कि यह आत्महत्या नही सिस्टम द्वारा किया गया मर्डर है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, किसान नेता नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत तथा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। तीनों नेताओं ने मंच से संदीप लाठर के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एएसआई संदीप लाठर एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे। उनकी असामयिक मौत पूरे प्रदेश के लिए गहरा दुख है।
उन्होंने कहा कि संदीप लाठर की मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिएए दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। वहीं किसान नेता गौरव टिकैत ने कहा कि संदीप लाठर जैसे कर्मठ अधिकारियों पर गर्व किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि परिवार को उचित मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति संभल सके।
एक परिवार का नही बल्कि पूरे समाज का नुकसान : राव नरेंद्र सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यह केवल एक परिवार का नही बल्कि पूरे समाज का नुकसान है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस घटना की गहराई से जांच कर दोषियों को सजा दिलाए। न्याय ही संदीप लाठर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश में क्राइम फल फुल रहा है। सरकार को चाहिए कि क्राइम पर लगाम लगाए।
वार्ड चार निवासी मृतक एएसआई की पत्नी संतोष ने कहा कि पुलिस उनका घर है और परिवार कभी भी गलत नही करता है। उनके परिवार ने कभी भी सीबीआई जांच की मांग नही कीहै। सरकार द्वारा जो जांच की जा रही उससे वो संतुष्ट हैं। उन्हें भरोसा है कि उन्हें न्याय मिलेगा।
यह भी पढे : Guru Charan Yatra : चरण सुहावे यात्रा दिल्ली से पटना साहिब तक आध्यात्मिक सेतु : मुख्यमंत्री


