
Amit Shah awards Jawan For Naxal Operation, (आज समाज), नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री ने सफल नक्सल विरोधी अभियानों के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस, सीआरपीएफ, कोबरा बटालियन और डीआरजी के जवानों को सम्मानित किया है। गृह मंत्री ने दिल्ली में जवानों से मुलाकात की और कहा कि जवानों के सफल आपरेशन की बदौलत करोड़ों लोगों का जीवन बदला है। नक्सल प्रभावित इलाकों के कई लोगों को नई जिंदगी मिली है। छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय व डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित थे।
कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चलाया था ‘आपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘आपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ अब तक का सबसे सफल नक्सली विरोधी अभियान रहा है और इसके लिए जवानों को सम्मान दिया गया। अमित शाह ने कहा कि नक्सल विरोधी अभियानों के परिणास्वरूप 6 करोड़ से अधिक लोगों का जीवन बदला है।
मार्च-2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त करके रहेंगे
प्रचंड गर्मी व आईईडी के खतरों के बावजूद सुरक्षाबल के जवानों ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी (Karreguttalu Hill) पर अपने पराक्रम से नक्सलियों के मैटीरियल डंप व सप्लाई चेन का सफलतापूर्वक खात्मा किया है, जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। गृह मंत्री ने दोहराया कि 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त करना मोदी सरकार का लक्ष्य है और हम यह करेंगे रहेंगे। नक्सलवाद के पूरी तरह खात्मे तक सरकार चैन से नहीं बैठेगी।
सरेंडर करें नक्सली, जारी रहेगा पकड़ने या खात्मे का प्रयास
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘आपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ (Operation Black Forest) में बहादुर जवानों ने शौर्यपूर्ण प्रदर्शन किया है और इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई। नक्सलियों के विरुद्ध सुरक्षा बलों का सफल ‘आपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ इतिहास के पन्नों में एक स्वर्णिम अध्याय के तौर पर दर्ज होगा। अमित शाह ने कहा, गृह मंत्री ने एक बार फिर कहा कि नक्सली या तो सरेंडर करें। नहीं तो उन्हें पकड़ने अथवा नेस्तनाबूद करने का सुरक्षा बलों का प्रयास जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को हम नक्सलमुक्त करके रहेंगे।
नक्सलियों ने लोगो को बहुत नुकसान पहुंचाया
अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित इलाकों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है। स्थानीय लोगों तक सरकारी स्कीम्स का लाभ नहीं पहुंचने दिया। इसके अलावा इन जगहों पर नक्सलियों ने अस्पताल व स्कूल बंद कर दिए। नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बल के जिन भी जवानों को गंभीर शारीरिक क्षति हुई है, मोदी सरकार उनकी हरसंभव मदद के लिए हमेशा प्रयासरत है।
यह भी पढ़ें : Amit Shah News: मार्च 2026 तक खत्म होगा नक्सलवाद, सरेंडर करें नक्सली वरना…