Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में पकवान प्रतियोगिता आयोजित

0
152
Ambala News : पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के जूनियर विंग में पकवान प्रतियोगिता आयोजित
प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे।

Ambala News | अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल  के जूनियर विंग में  पांचवी कक्षा के विद्यार्थियों की वर्षा ऋतु पर आधारित पकवान प्रतियोगिता करवाई गई।  बच्चे वर्षा ऋतु में खाए जाने वाले प्रसिद्ध पकवान जैसे खीर-पूड़े, पकोड़े ,बेसन चीला, ब्रेड रोल आदि पकवान लेकर आए।  तरह-तरह के पकवानों से कक्षाएं खुशबू से भर गई।  बच्चों ने पकवानों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बताई व उसका पौष्टिक महत्व बताया।

बच्चों ने अपने-अपने पकवान एक दूसरे से  सांझा किये।   अध्यापिकाओं ने   बच्चों को वर्षा ऋतु हमारे लिए क्यों जरूरी है इसका  महत्व समझाया। उन्होंने वर्षा ऋतु की व्याख्या करके बच्चों से प्रश्न किए ।  स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली   ने बच्चों की  प्रशंसा करते हुए कहा पाठ्यक्रम  में  इस प्रकार की क्रियाकलाप बच्चों का  बौद्धिक विकास करती  हैं और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारती हैं। यह क्रियाकलाप बच्चों को आत्मविश्वास, रोमांच और  प्रसन्नता से सरोबार  कर देते हैं।

यह भी पढ़ें : Ambala News : 11 अगस्त को पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा विशाल रक्तदान शिविर

यह भी पढ़ें : Ambala News : अनुबंधित कर्मचारियों के रोजगार सुरक्षित करने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी का जताया आभार