Ambala News : सीएम नायब सैनी के 28 जुलाई को अंबाला दौरे के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां

0
147
Ambala News : सीएम नायब सैनी के 28 जुलाई को अंबाला दौरे के लिए भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारियां
मुख्यवक्ता को बुके देकर स्वागत करते हुए।

Ambala News | आज समाज नेटवर्क | अंबाला। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय “अम्ब कमल” में अंबाला शहर विधानसभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने की। जिसमे विशेषरूप से पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल मौजूद रहे। बैठक में अम्बाला शहर विधानसभा के पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद, प्रदेश व जिला पदाधिकारी और मंडल पदाधिकारी ने भाग लिया।

बैठक के दौरान, 28जुलाई को कपड़ा मार्केट, अम्बाला शहर में बस स्टैंड के साथ बनी नव निर्मित पार्किंग स्थल का उद्घाटन के लिए होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि कपड़ा मार्केट, अम्बाला शहर में बस स्टैंड के साथ बनी नव निर्मित पार्किंग स्थल का उद्घाटन 28 जुलाई, दिन सोमवार को प्रस्तावित है, जिसमें हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सैनी इस पार्किंग सुविधा का लोकार्पण करेंगे।

आधुनिक पार्किंग व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी क्रांतिकारी सुधार लाएगी

उन्होंने कहा कि नायब सैनी की कार्यशैली, निर्णय क्षमता और जमीनी स्तर पर काम करने की सोच वास्तव में सराहनीय है। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह आधुनिक पार्किंग न केवल व्यापारियों के लिए वरदान साबित होगी, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में भी क्रांतिकारी सुधार लाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अम्बाला जैसे व्यापारिक शहर को लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ते देखना गौरव का विषय है। इस कार्यक्रम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने सुझाव और समर्थन दिया।

इस बैठक में जिला के दोनों जिला महामंत्री विवेक गुप्ता व करमचंद गोल्डी सैनी, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य जगमोहन लाल कुमार, डिप्टी मेयर राजेश मेहता एवं पांचो मंडल अध्यक्ष दिनेश लदाना, गुरजंट सिंह, गुरविंदर सिंह, अमन सूद, मनीष आनंद (मन्नी) एवं सभी पार्षद साथी एवं कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे ।

Ambala News : साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड मजबूत रखें – एसपी अजीत सिंह शेखावत