Agriculture Schemes: हमने बीज से बाजार तक, अनगिनत सुधार किए: मोदी

0
49
Agriculture Schemes: हमने बीज से बाजार तक, किसान हित में अनगिनत सुधार किए : पीएम मोदी
दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

PM Modi Launched Two Important Agriculture Schemes, (आज समाज), नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के किसानों को 35,440 करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों पर भी चर्चा की और इस क्षेत्र के लिए भविष्य में सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों का जिक्र किया।

आगे भी कृषि के क्षेत्र में होंगे कई सुधार 

दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पीएम ने इस दौरान यह भी कहा, हमने अपनी सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद कृषि के क्षेत्र में बीज से लेकर बाजार तक कई सुधार किए हैं और आगे भी किसानों के हित में कृषि के क्षेत्र में कई सुधार होंगे। प्रधानमंत्री ने कृषि और खेती की अहमियत भी बताई।

पीएम धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत 

प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की उनमें एक 24 हजार करोड़ की पीएम धन धान्य कृषि योजना (PM Dhan Dhanya Agriculture Scheme) और दूसरी 11,440 करोड़ की दाल उत्पादन मिशन योजना (Pulse Production Mission Scheme) है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कृषि व खेती हमेशा हमारे विकास यात्रा का अहम हिस्सा रही हैं।

पिछली सरकारों ने कृषि की अनदेखी की

पीएम ने कहा, पिछली सरकारों ने कृषि की अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि समय के साथ-साथ कृषि को सरकार का समर्थन मिलना भी जरूरी है। 21वीं सदी के भारत को अगर तेजी से विकसित करना है तो इसके लिए हमारी कृषि प्रणाली में सुधार बेहद जरूरी है। पहले की सरकारों ने ऐसा किया होता तो विकास के मामले में कहीं आगे होते।

कृषि प्रणाली में सुधार की शुरुआत 2014 में हुई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, कृषि प्रणाली में सुधार की शुरुआत हमारी सरकार के 2014 में सत्ता संभालने के बाद हुई है। उन्होंने कहा, हमने जब से सत्ता संभाली है, तब से पहले की सरकारों के लापरवाह रवैये को बदला और इसके बाद बीज से लेकर बाजार तक, किसान हित में अनगिनत सुधार किए हैं।

ये भी पढ़ें : PM Modi: नई ऊर्जा व व्यापक दृष्टि के साथ अब आगे बढ़ रही भारत-ब्रिटेन की साझेदारी