Punjab News:आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

0
122
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन
आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का मनाया जन्मदिन

चंडीगढ़(आज समाज)। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में केक काटा और अपने राष्ट्रीय संयोजक को जन्मदिन की शु•ाकामनाएं दी एवं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर बोलते हुए पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अरविंद केजरीवाल को •ाारत में ईमानदार राजनीति की शुरुआत करने वाले एक क्रांतिकारी नेता और राष्टÑीय नायक बताया।

उन्होंने विश्वास जताया कि केजरीवाल जेल से वापस आने के बाद और मजबूत होकर उ•ारेंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने एक सफल राजनीतिक पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) की स्थापना की और मात्र दस साल में दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाई। चंडीगढ़ में मेयर हमारा मेयर बना। गुजरात में पांच और गोवा में दो विधायक बने एवं राष्टÑीय पार्टी का दर्जा मिला। इस मौके पर मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के साथ चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार, सुरेश गोयल (कोषाध्यक्ष आप पंजाब), पीआरटीसी के वाइस चेयरमैन बलविंदर सिंह, आप चंडीगढ़ के नेता प्रेम गर्ग, पार्टी प्रवक्ता बब्बी बादल और विक्रम जीत पासी एवं पार्टी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • TAGS
  • No tags found for this post.