Jind News: जींद में नहाते समय नहर में डूबा युवक

0
56
Jind News: जींद में नहाते समय नहर में डूबा युवक
Jind News: जींद में नहाते समय नहर में डूबा युवक

घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर मिला शव
Jind News (आज समाज) जींद: हरियाणा के जींद में नहर में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव 10 किलोमीटर दूर जाकर बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मूल रूप से बड़ौदा गांव और वर्तमान में जींद के अमरेहड़ी रोड पर रहने वाला दिनेश शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे अपने 5 दोस्तों के साथ नरवाना से गुजर रही भाखड़ा ब्रांच नहर पर नहाने के लिए गया था।

बडनपुर के पास नहर पर दोस्तों के साथ नहाने लगा तो वह तेज बहाव में बह गया। दोस्त उसे पानी से बाहर नहीं निकाल पाए। इसके बाद परिवार और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर दिनेश को ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन दिनेश का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था।
शनिवार को प्रशासन से मदद मांगी।

सूरबरा गांव के पास मिला शव

शनिवार दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम व गोताखोर पहुंचे। देर शाम तक भी दिनेश का शव नहीं मिला। सुबह सूरबरा गांव के पास युवक का शव ऊपर आया तो लोगों ने इसे देखा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद युवक के शव को निकाल कर नरवाना सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था दिनेश

जानकारी के मुताबिक, दिनेश शादीशुदा है और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है। दिनेश का एक भाई आॅस्ट्रेलिया में रहता है। दिनेश सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था और कोचिंग भी लेता था।

यह भी पढ़े : हरियाणा में आज बारिश का अलर्ट