Kaithal News: कैथल जेल में मर्डर केस में बंद कैदी ने लगाया फंदा

0
84
Kaithal News: कैथल जेल में मर्डर केस में बंद कैदी ने लगाया फंदा
Kaithal News: कैथल जेल में मर्डर केस में बंद कैदी ने लगाया फंदा

बाथरूम की खिड़की पर अंगोछे से फंदा लगाकर लटका बलविंद्र कुमार
Kaithal News, (आज समाज), कैथल: हरियाणा के कैथल स्थित जिला कारागार में एक कैदी ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक कैदी की पहचान गांव पीडल के रहने वाले बलविंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह हत्या के मामले में पिछले 3 साल से जेल में बंद था। सोमवार को वह बाथरूम में नहाने के बहाने गया था। उस समय किसी को नहीं पता था कि वह क्या करने के लिए जा रहा है।

जब काफी देर तक बाथरुम से बाहर नहीं आया, तो उसके साथ रहने वाले कैदियों ने उसको ढूंढना शुरू किया। काफी देर के बाद उसका शव बाथरूम में खिड़की पर लटका मिला। उसने अंगोछे से खुद को फंदा लगाया हुआ था। मामले की सूचना कैदियों ने तुरंत जेल प्रबंधन को दी और जेल प्रबंधन ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

जिला जेल से अस्पताल में पहुंचे जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कैदी के शव को फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

चीका में एक व्यापारी की हत्या करने का आरोप

जांच अधिकारी नरेश ने बताया कि बलविंदर पर चीका में एक व्यापारी की हत्या करने का आरोप था। 2022 में उसने व्यापारी के साथ मिलकर बिजनेस शुरू करने के लिए मोटी रकम खर्च कर दी थी, लेकिन बाद में वह व्यापारी उसके साथ बेईमानी करने लगा और उसके रुपए हड़प गया। फिर बलविंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह 3 साल से जेल में बंद था।

ये भी पढ़ें: हरियाणा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले भेजे जाएंगे जेल, सड़क दुर्घटनाएं रोकने वालों पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित