Panipat News : तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला और पुरुष ने मौके पर ही तोड़ा दम

0
69
Panipat News : तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला और पुरुष ने मौके पर ही तोड़ा दम
Panipat News : तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला और पुरुष ने मौके पर ही तोड़ा दम

Panipat News, (आज समाज), पानीपत : पानीपत के गांव शिमला मौलाना के पास (रिफाइनरी रोड) जी.टी. रोड पर शुक्रवार को स्कूटी पर जा रहे एक व्यक्ति और महिला को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया है।

सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे दोनों

पुलिस ने दोनों के शवों को पानीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिकायत पर सैक्टर-13-17 पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के पति मिथलेस व मृतक व्यक्ति के परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार निवासी नूरवाला और सरिता देवी निवासी वधावा राम कॉलोनी, पानीपत में आदित्य बिरला पैंट कम्पनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।

दोनों ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहे थे

शुक्रवार सुबह दोनों ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहे थे। जब वह जी.टी. रोड पर पहुंचे तो पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : CM Saini On Congress Rally: बोले-देश को गुमराह कर रही कांग्रेस, दिग्विजय की सिक्योरिटी हटाए जाने पर भी दी प्रतिक्रिया