Yamunanagar News: यमुनानगर में 15 वर्षीय लड़के ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की

0
111
Yamunanagar News: यमुनानगर में 15 वर्षीय लड़के ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की
Yamunanagar News: यमुनानगर में 15 वर्षीय लड़के ने फंदा लगा जीवन लीला समाप्त की

इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘जग से नहीं, मैं खुद से हारा हूं मां, लेकिन चमकूंगा एक दिन तेरा सितारा हूं मां।’
Yamunanagar News (आज समाज) यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर की बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक 15 वर्षीय बच्चे ने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बच्चे ने फंदा लगाया उस समय घर पर वह अकेला था। जब उसकी बहन ट्यूशन से घर लौटी तो उसने भाई को फंदे पर लटका देखा। उसने तुरंत अपनी मां को सूचना दी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।

तब उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस की मदद से तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम अरमान है। सुसाइड से पहले उसने इंस्टाग्राम पर 2 स्टेटस लगाए थे। पहले स्टेटस में उसने लिखा- ‘जग से हारा नहीं मैं, खुद से हारा हूं मां, लेकिन चमकूंगा एक दिन तेरा सितारा हूं मां।’ जबकि, दूसरे स्टेटस में उसने लिखा- ‘नसीब साड्डे लिखेया रब ने कच्ची पेंसिल नाल।’ अरमान के माता-पिता का तलाक हो चुका है। दोनों ने एक दूसरे को बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने कहा कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैै। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

माता-पिता का हो चुका तलाक

अरमान अपनी मां मुमताज व बहन सना के साथ बैंक कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। मां मुमताज और पिता रुकसद का 3 साल पहले तलाक हो गया था। रुकसद बीबीपुर में रहता है। तलाक के दौरान फैसला हुआ था कि अरमान पिता रुकसद और बेटी सना मुमताज के पास रहेगी। तलाक के डेढ़ साल बाद रुकसद ने अंबाला की महिला से दूसरी शादी कर ली थी। एक साल पहले अरमान भी अपनी मां के साथ रहने लग गया था।

घर पर कब्जा करने के लिए पति की दूसरी पत्नी ने अरमान पर लगाया था रेप का आरोप

मुमताज ने आरोप लगाया कि मेरा पुराना ससुराल बीबीपुर गांव में था। वो घर मेरे नाम पर था। बाद में उसे अरमान के नाम पर करवा दिया। इस घर को कब्जाने की नीयत से पति रुकसद की दूसरी पत्नी सीमा अरमान को परेशान करने लगी। उसने 2 बार अरमान पर रेप के झूठे आरोप लगाए। इस वजह से अरमान परेशान था। अरमान ने कई बार यमुना नहर में डूबने की कोशिश की थी। सीमा चाहती थी कि अरमान यहां न रहे, इसलिए बार-बार उस पर आरोप लगा देती थी। इसलिए उसने सुसाइड किया।

पति बोला, मुमताज के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध

रुकसद ने बताया कि मैं मजदूरी करता हूं। मेरी पहली पत्नी मुमताज के किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे। इस कारण उनका तलाक हुआ था। अरमान मेरे पास रहता था, लेकिन मुमताज उसे पैसों का लालच देकर अपने पास बुला लेती थी, जिस कारण वह एक साल पहले वह मुमताज के पास रहने के लिए चला गया।

अरमान की रजामंदी से की दूसरी शादी

उसने कहा कि मुमताज बैंक कॉलोनी में उसकी व्यक्ति के साथ किराये के मकान में रह रही है। अरमान को मुमताज का यह रिश्ता पसंद नहीं था। इस बारे वह अपनी मां को टोकता था और बहुत समझाता भी था, लेकिन उसकी मां ने उसकी बात नहीं मानी। मैंने दूसरी शादी अरमान की रजामंदी से की थी। दूसरी शादी से मेरे पास कोई बच्चा नहीं है और न ही मैं करना चाहता।

मुमताज के रिश्ते की वजह से अरमान डिप्रेशन में था

रुकसद ने कहा, गुरुवार रात को मेरे पास बेटी सना का फोन आया। उसने बताया कि अरमान ने सुसाइड कर लिया है। मैं तुरंत सिविल अस्पताल में पहुंचा। तब अरमान पूरा हो चुका था। मां मुमताज के रिश्ते की वजह से अरमान डिप्रेशन में था। बेटे के सुसाइड के लिए मुमताज जिम्मेदार है। अरमान पर दूसरी पत्नी से रेप का झूठा आरोप लगाया गया है, जिसमें कोई सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कॉमन सेंटर पर होंगी भर्ती