Haryana News: हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को आज मिलेगा खेल पुरस्कार

0
264
Haryana News: हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को आज मिलेगा खेल पुरस्कार
Haryana News: हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को आज मिलेगा खेल पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खिलाड़ियों को देंगी पुरस्कार
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के 9 खिलाड़ियों को आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
द्वारा खेल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह राष्टÑपति भवन में सुबह 11 बजे होगा। हरियाणा के जिन 9 खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलेगा उनमें पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा।

इसके अलावा नीतू घनघस, स्वीटी बूरा, संजय कालीरावण, सरबजोत सिंह और अमन सहरावत को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। अर्जुन अवॉर्ड पाने वालों में पैरा एथलीट अभिषेक नैन, धर्मबीर नैन और नवदीप भी शामिल हैं। हॉकी कोच संदीप सांगवान को द्रोणाचार्य अवॉर्ड मिलेगा।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather : दिल्ली में संभल कर चलाएं वाहन, मौसम विभाग ने दी चेतावनी