Aaj Samaj (आज समाज),148th day of Parivartan Padyatra,पानीपत : ”परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार रविवार को 148वें दिन जिला पानीपत के हलका समालखा के गांव धनसौली से शुरू हुई और बबैल, राजाखेड़ी, उग्राखेड़ी, रिसालू और नांगल खेड़ी होते हुए पानीपत ग्रामीण हलका के गांव सिवाह पहुंची। लोगों ने ढोल नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ अभय सिंह चौटाला की पदयात्रा का भव्य स्वागत किया। अभय सिंह चौटाला ने गांव वासियों से उनका हाल-चाल पूछा साथ ही लोगों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जाना और उन्हे भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार बनने पर सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
- परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार रविवार को जिला पानीपत के हलका समालखा के गांव धनसौली से शुरू हुई और बबैल, राजाखेड़ी, उग्राखेड़ी, रिसालु और नांगल खेड़ी होते हुए पानीपत ग्रामीण हलका के गांव सिवाह पहुंची
- प्रदेश का बजट 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपए है, लेकिन ये सरकार में बैठे लोग पैसा खर्च करने के बजाय कागजों में दिखाकर खा जाते हैं: अभय सिंह चौटाला
- कहा – दो दिन पहले एक गांव में 12 साल की लड़की मुझे मिली और बोली ताऊ जी हमारे गांव में 8वीं तक का स्कूल है उसमें मास्टर भिजवाओ, उस लड़की की यह बात सुन कर बहुत पीड़ा हुई
पैसा खर्च करने के बजाय केवल कागजों में दिखाते हैं और खा जाते हैं
अपने संबोधन में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे प्रदेश का बजट 1 लाख 85 हजार करोड़ रुपए का है। अगर ये सारा पैसा इस प्रदेश पर खर्च हो जाए तो देश का सबसे बढिया प्रदेश बन सकता है। लेकिन ये सरकार में बैठे लोग पैसा खर्च करने के बजाय केवल कागजों में दिखाते हैं और खा जाते हैं। उन्होंने बताया कि वे अब तक करीब 2900 कि.मी. पैदल यात्रा कर चुके हैं और इस दौरान करीब साढ़े चौदह सौ गावों और अब पानीपत सोलहवां जिला है। सभी गावों और शहरों के बहुत ही बुरे हालात हैं।

गांव के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए लूट लिए
गांव के जोहड़ गंदगी से भरे पड़े हैं जिसके कारण पूरे गांव में बदबू फैली हुई है। गांव के सौंदर्यीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए लूट लिए गए हैं। गावों में पीने का पानी नहीं है, सड़कें टूटी पड़ी है, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक गांव में 12 साल की लड़की मुझे मिली और बोली ताऊ जी हमारे गांव में 8वीं तक का स्कूल है उसमें मास्टर भिजवाओ। उस लड़की की यह बात सुन कर बहुत पीड़ा हुई। अब हमने ठान लिया है कि इनेलो की सरकार बनते ही गांवों की जो मूलभूत जरूरियात हैं उसे प्रमुखता से पूरी करेंगे।
जनता आने वाले चुनावों में भाजपा गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी
अपने संबोधन में अभय सिंह चौटाला ने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा से गांव के गांव अन्य दलों को छोड़ कर इनेलो में तब्दील हो रहे हैं, जिससे भाजपा और कांग्रेस में खलबली मची हुई है। भूपेंद्र हुड्डा भाजपा से मिले हुए हैं तभी भाजपा भूपेंद्र हुड्डा को बचा रही है नहीं तो जो हमने 400 पेज की जो चार्जशीट भाजपा सरकार को दी थी अगर उस पर कार्रवाई करती तो हुड्डा जेल में होते। जहां भाजपा गठबंधन सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, लूट, भ्रष्टाचार, घोटालों और लचर कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता बुरी तरह से त्रस्त हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी वहीं लोगों को दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस में भारी गुटबाजी है और सारे ही गुट सड़को पर लड़ रहे हैं। अब लोगों ने अपना मन बना लिया है कि सिर्फ इनेलो की सरकार आने पर ही गरीब और अमीरों का राज बनेगा।
- Opposition Alliance MPs Manipur Visit: मणिपुर पहुंचे ‘इंडिया’ के 21 सांसद, लेंगे जमीनी स्थिति का जायजा
- Maharashtra के बुलढाणा में दो बसों में भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत
- Nadda New Team Rejigs: लोकसभा व विधानसभा चुनावोें के लिए बीजेपी ने कसी कमर, नड्डा ने बनाई नई टीम
Connect With Us: Twitter Facebook