11 Years of BJP in Haryana : हरियाणा में भाजपा सरकार के 11 वर्ष : सुशासन, सेवा और विकास के नए आयाम

0
92
11 Years of BJP Government in Haryana New Dimensions of Good Governance, Service and Development

11 Years of BJP in Haryana(आज समाज नेटवर्क) पंचकूला। पंचकूला के सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए जानकारी दी कि हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 11 साल पूरे हुए हैं।11 अक्टूबर को “11 साल – 11 शहर – 11 हजार कार्यकर्ता” अभियान शुरू होगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली, नगर निकाय मंत्री विपुल गोयल मौजूद रहेंगे।

हरियाणा में भाजपा सरकार ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इन वर्षों को “सुशासन, सेवा और विकास” के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया है। सरकार का दावा है कि इन 11 वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन, जनकल्याणकारी योजनाएँ, युवाओं को रोजगार, आधारभूत ढाँचे का विस्तार और सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।

सुशासन की नई पहचान

सरकार का कहना है कि सीएम विंडो जैसी शिकायत निवारण व्यवस्था, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन सेवाओं ने प्रशासन को जनता के करीब पहुँचाया है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को राहत

गरीब, किसान, महिला और वृद्धजन के लिए आयुष्मान भारत, परिवार पहचान पत्र (PPP) और लाडली योजना जैसी योजनाएँ लागू की गईं। सरकार का दावा है कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को धरातल पर उतारने का प्रयास हुआ है।

युवा सशक्तिकरण और रोजगार

युवाओं के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) की शुरुआत की गई। सरकारी भर्तियों को मेरिट आधारित और पारदर्शी बनाने का दावा किया गया है। “युवा शक्ति – नया हरियाणा” के विज़न से राजनीति, समाजसेवा और स्टार्टअप क्षेत्र में नए अवसर खुले हैं।

आधारभूत संरचना का विस्तार

राज्य में रोड नेटवर्क, एक्सप्रेसवे और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में बड़ा निवेश किया गया। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के साथ गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, करनाल और हिसार में शहरी विकास को नया आयाम मिला है।

महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता

हरियाणा से शुरू हुआ “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान आज राष्ट्रीय स्तर पर जनआंदोलन बन चुका है। महिला थाने, महिला कॉलेज और आत्मरक्षा प्रशिक्षण से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को मजबूती मिली है।

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण

राज्य के 90% से अधिक गाँव ओडीएफ घोषित किए गए। प्लास्टिक मुक्त अभियान, वृक्षारोपण और जल संरक्षण योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया गया। 11 अक्टूबर को “11 साल – 11 शहर – 11 हजार कार्यकर्ता” अभियान शुरू होगा। उस मौके पर उपप्रधान ,संदीप यादव,आदित्य धनकड़ युवा सह मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग व अन्य युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।