106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed: पुलिस ने 242 नशा तस्करों सहित 106 हत्यारोपियों को दिखाया जेल का रास्ता

0
427
106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed

आज समाज डिजिटल, करनाल:

106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed: पुलिस ने पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान तमाम गंभीर चुनौतियों से जुझते हुए जिले में न केवल अपराध पर नकेल कसी, साथ ही सामाजिक कार्यों में पूरी भागीदारी दिखाई। पुलिस के आकड़े खुद-ब-खुद उपलब्धियों की गवाही दे रहे हैं। जिले में वर्ष 2021 में जहां नशा तस्करों ने नशा का जाल तेजी से बिछाने का प्रयास किया, उसी तेजी से पुलिस ने नशा तस्करों की कमर तोड़ दी।

Read Aslo: 150 Crore Flyover Will be Built: 150 करोड़ से स्मार्ट सिटी के नागरिकों को नव वर्ष में मिलेगी फ्लाई ओवर की सौगात..

जिले में पुलिस ने जहां 242 नशा तस्करों के साथ 106 हत्यारों को जेल का रास्ता दिखाया। दूसरी ओर पुलिस ने पांच लाख के इनामी बदमाश को पकडऩे में सफलता पाई, वहीं विभिन्न अपराधों में संलिप्त 68 गैंग को सलाखों के पीछे भेज दिया। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया के नेतृत्व में कार्य करते हुये जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2021 के दौरान विभिन्न उपलब्धियां हासिल की गई। वहीं पुलिस द्वारा द्वारा लापता हुए 120 अव्यस्क लडके व लड़कियों को खोजकर उनके माता- पिता या संरक्षकों के हवाल किया गया। वहीं 868 वयस्क व बुजुर्गों को खोजकर उनके परिवार वालों या संरक्षकों के हवाले किया गया।

Read Also: युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां: योगी आदित्यनाथ : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022

85 किलोग्राम से अधिक पकड़ी चरस, अफीम, स्मैक 106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed

पुलिस ने 242 आरोपियों को गिरफतार किया जाकर उनके खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत 198 मुकदमें दर्ज कर कार्यवाही अमल में लाई गई। आरोपियों के कब्जे से 73.275 किलोर्ग्राम अफीम, 3.609 ग्राम चरस, 678.465 किलोग्राम चूरापोस्त, अफीम के पौधे 7.575 किलोग्राम, 0.832 ग्राम स्मैक, 142.377 किलोग्राम गांजा, 13,234 नशे के कैप्सूल व 10,353 गोलियां जिनका वजन 52.070 किलोग्राम, बरामद की गई। वहीं पुलिस द्वारा 1290 आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किये गये। आरोपियान के कब्जे से 15,823 किलोग्राम लाहन, 30,401 बोतल कच्ची शराब, अवैध देषी व अग्रेंजी शराब बरामद की गई। आरोपियों के कब्जे से 17 शराब बनाती भट्टीयों को काबू किया गया।

READ ALSO : अभी यहां होगी और बारिश, गिरेगा तापमान, जाने अपने राज्य का हाल Now It Will Be Here And Rain

हत्या के दर्ज 59 मामले सुलझाएं, 106 हत्यारोपियों को पकड़ा 106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed

करनाल पुलिस द्वारा इस वर्ष हत्या की धारा के तहत दर्ज 70 मामलों में से 59 वारदातों को सुलझाते हुए 106 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया। ं अवैध हथियार रखने वाले 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में 104 मामले दर्ज किये गये। इन आरोपियों के कब्जे से 93 देशी पिस्तौल, दो देशी रिवॉल्वर, 155 कारतूस व 17 चाकू बरामद किये गये।

Read Also: CM Lays Stone of Gurukul to be Builts 25 Crores: सीएम ने 25 करोड़ से बनने वाले गुरुकुल विद्यापीठ का शिलान्यास किया

ये रही पुलिस की विशेष उपलब्धियां 106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed

वर्ष 2021 में जिला पुलिस करनाल द्वारा 16 नामचित ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्य रूप से नरेश अजंनथली हत्याकाण्ड का मुख्य आरोपी कृृष्ण वासी दादूपुर था, जिस पर 5 लाख का ईनाम था, गिरफतार किया गया। पुलिस द्वारा भिन्न अपराधों में 58 गैंग गिरफतार किए गए। जिनमें कुल 164 अपराधियों को गिरफ्तार कर 320 मामलों को सुलझाया गया। गैंगों से वारदातों के समय इस्तेमाल की गई, 17 पिस्तौल और 222 कारतूस, दो तलवार व एक गण्डासी बरामद की गई।

106 Killers Including 242 Drug Smugglers Jailed

एसपी गंगा राम पूनिया ने कहा कि पुलिस का प्रयास न केवल अपराधों पर अंकुश लगाना हैं बल्कि समाज की मानसिक प्रवृति में बदलाव कर अपराधों को जड़ से भी मिटाना है। पुलिस ने पिछले साल हत्यारापियों, नशा तस्करों, गैंगों को जेल के पिछे पहुंचाया हैं। जिससे जिलेवासियों में सुरक्षा की भावना ओर मजबूत हुई हैं। करनाल पुलिस का हरसंभव प्रयास है कि पीड़ित को बिना किसी भेदभाव व कम से कम समय में उचित न्याय दिलाया जाये। पुलिस का नारा भी हैं, सेवा, सुरक्षा ओर सहयोग।

एसपी गंगा राम पूनिया।

Also Read : Haryanvi New Baba Bhola Song प्रांजल दहिया के इस सॉन्ग ने मचाया तहलका ,3 दिन हुए मिलियन से अधिक व्यूज

SHARE