युवाओं को हर साल एक लाख नौकरियां: योगी आदित्यनाथ : CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022

0
543
CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022
CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022

आज समाज डिजिटल, लखनऊ:
CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब दंगा इस प्रदेश की प्रवृत्ति बन गई थी। हम ज्यादा पुरानी बातों में नहीं जाना चाहते। हर तीसरे दिन उत्तर प्रदेश में बड़ा दंगा होता था। बहुत से लोग हताहात होते थे। अब देखिये पिछले साढ़े चार वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ।

यदि कोई छोटी-मोटी घटना होती भी है तो सरकार पूरी सख्ती के साथ कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई करती है। इन मामलों में कोई सिफारिश या गैर जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाती। भाजपा के कार्यकाल में 18 सौ करोड़ रुपये की सरकारी संपत्ति जब्त की गई है। इसके अलावा अवैध कब्जों को ध्वस्त करने का काम भी इसी दौरान किया गया है।

42 लाख लोगों को दिए गए आवास (CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022)

भाजपा की सरकार आने से पहले उत्तर प्रदेश में सुशासन की बात कोई सोच भी नहीं सकता था। प्रदेश की सत्ता संभालते ही प्रत्येक मुख्यमंत्री के मन में अपने लिए घर और हवेली बनाने की होड़ लग जाती थी। इसके अलावा अन्य भवनों को कब्जाने की प्रतिस्पर्धा मच जाती थी। भाजपा के प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद लोक कल्याण की बात की गई। हमने अपने आवास के बारे में कभी नहीं सोचा। यही कारण है प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में 42 लाख लोगों को आवास दिए गए। आज यही पहचान उत्तर प्रदेश की है।

किसानों को 120 दिन में किया गन्ने का भुगतान (CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022)

इतना ही नहीं वे गन्ना किसान जो भुगतान नहीं होने की वजह से गन्ना लगाने से परहेज करते थे। उन्हीं किसानों को 120 दिन में गन्ने का भुगतान किया गया। यदि बात की जाए पिछले एक वर्ष की तो इस दौरान डेढ़ लाख पुलिसकर्मियों को भर्ती किया गया। इसके अलावा 100 महिला पुलिस जांच दलों का गठन किया गया। इससे महिलाओं को बहुत राहत मिली है और सरकार पर विश्वास भी जगा है। पिछले दिनों औसतन हर वर्ष एक लाख युवाओं को नौकरियां दी गई। कुल मिलाकर साढ़े चार साल में 4.5 लोगों को नौकरी मिली। ये नियम सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के तहत दी गई। इसमें किसी प्रकार की सिफारिश नहीं मानी गई। ये नौकरी पिछले कई सालों से लंबित थी।

34 हजार करोड़ के कर्ज किए गए माफ  (CM Yogi Adityanath on India News Manch 2022)

इसके अलावा किसानों के 34 हजार करोड़ रुपये के कर्ज भी माफ किए गए हैं। पहले उत्तर प्रदेश की सरकार, मुख्यमंत्री बेशक कोई भी हो, पारदर्शिता का अभाव था, लेकिन हमारे आने के बाद पूरी पारदर्शिता फिर से बहाल हुई है।
उत्तर प्रदेश में एक समय था कि जब सरकारी नौकरियों की भर्ती निकलती थी तो नेताओं का पूरा खानदान प्रदेश में वसूली के लिए निकल पड़ता था। आज वह समय नहीं है। नौकरियों में भर्ती के निकलते ही आज युवा निकलता है। अब रिश्वतखोरी गुजरे जमाने की बात हो गई है।

READ ALSO : अभी यहां होगी और बारिश, गिरेगा तापमान, जाने अपने राज्य का हाल Now It Will Be Here And Rain

Connect With Us:-  Twitter Facebook

SHARE