BJP elected order for Delhi to replace Gupta, Manoj Tiwari: भाजपा ने दिल्ली के लिए चुना आदेश गुप्ता को, मनोज तिवारी का स्थान लेंगे

0
444

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के निए नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। अब भाजपा की ओर से दिल्ली के नए अध्यक्ष आदेश कुमार होंगे। इसके पहले मनोज तिवारी दिल्ली संभाल रहे थे। उनका कार्यकाल पूरा हो गया था लेकिन दिल्ली विधान सभा चुनावों को देखते हुए मनोज तिवारी को दिल्ली का अध्यक्ष बनाए रखा गया था उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को आदेश गुप्ता को दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। बता दें कि दिल्ली की कमान एक बार फिर पूर्वांचल से जुड़े नेता को दी गई है। आदेश गुप्ता का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हुआ है। दिल्ली में यूपी-बिहार से आए लोगों की बड़ी आबादी है और चुनाव में उनकी भूमिका अहम होती है। मनोज तिवारी लोकसभा चुनाव और एमसीडी चुनाव में पार्टी को सफलता दिला पाए लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा।