महर्षि कश्यप के जीवन दर्शन से सीख ले युवा पीढी : राज्यमंत्री ढांडा

0
315
Young generation should learn from the life philosophy of Maharishi Kashyap

मनोज वर्मा, कैथल:

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि संत-महात्माओं, ऋषि-मुनियों द्वारा भूली-भटकी मानवता को जीवन का सच्चा रास्ता दिखाने का काम किया है। सृष्टि के रचनाकार महर्षि कश्यप का जीवन दर्शन भी हमारे समाज को इसके लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया है। आज हम सभी को प्रण लेना चाहिए कि, उनकी विचारधारा को समाज में जन-जन तक पहुंचाएंगे और युवा पीढी को प्रेरित करेंगे।

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल समाधान के लिए दिए निर्देश 

मंगलवार को राजेंद्रा सेठ कालोनी स्थित अपने कार्यालय में आमजन से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं के निवारण करते हुए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने अधिकारियों को समाधान के लिए तत्काल निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को महर्षि कश्यप जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, 24 मई को हरियाणा की जनता याद रखेगी, क्योंकि इस दिन से मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सृष्टि के रचनाकार महर्षि कश्यप की जयंती कार्यक्रम मनाते हुए समाज को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संदेश दिया है।

महापुरूषों की जयंतियों का आयोजन करना एक बेहतरीन कदम

महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा महापुरूषों की जयंतियों का आयोजन करना एक बेहतरीन कदम है, जिससे आज हम युवा वर्ग को महापुरूषों के जीवन दर्शन, उनके विचार एवं उनकी देश व समाज के प्रति योगदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का संकल्प है कि, हर समुदाय, हर वर्ग का उत्थान हो और सभी को आगे बढने का बराबरी का अधिकार मिले। आज प्रदेश में अंत्योदय भवन शुरू किए गए हैं। जहां आमजन, विशेषकर गरीब व वंचित को सभी योजनाओं की जानकारी, उनका लाभ देने की प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना गरीब, वंचित के सामाजिक, आर्थिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।

 

ये भी पढ़ें : घर पर रह रहे किरायेदारों के वेरिफिकेशन में कोताही न बरतें : एसपी, किरायेदारों की पुलिस वैरिफिकेशन हेतु आमजन से अपील।

SHARE