Haryana Weather Update: हरियाणा में कल बारिश का येलो अलर्ट, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना

0
81
Haryana Weather Update: हरियाणा में कल बारिश का येलो अलर्ट, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा में कल बारिश का येलो अलर्ट, आज 16 जिलों में बारिश की संभावना

अब तक यमुनानगर में हुई सबसे अधिक बारिश
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: मौसम विभाग ने कल पूरे हरियाणा में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है। इन जिलों में हल्की व मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इससे पहले शनिवार को रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन बाकी जिलों में गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे।

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 जुलाई से मानसून दोबारा एक्टिव होगा और पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 12 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

अब तक समान्य से 17 फीसदी बारिश हुई अधिक

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अब तक सामान्य से 17% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 26 जुलाई तक औसतन 179.9 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 211.3 एमएम बारिश अब तक दर्ज की जा चुकी है।

अब तक सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 473.3 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश कैथल में 95.9 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश के 5 जिलों चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूहं और यमुनानगर में बारिश का आंकड़ा 300 एमएम को पार कर चुका है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा के हर जिले में प्रवास कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे नायब सैनी